आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने समस्याओं और सरकार की अमानवीयता से श्रीमती डांगोर को अवगत कराया
खबर नेशन / Khabar Nation
अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत आशा-उषा कार्यकर्ताओं ने समस्याओं और सरकार द्वारा बरती जा रही अमानवीयता से कांग्रेस नेत्री विभा बिंदु डांगोर को अवगत कराया
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष एवं समन्वयक आशा उषा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती विभा बिंदु डांगोर आज गांधी भवन पहुंची और वहां वे आशा/ आशा सहयोगिनी श्रमिक संघ के बैनर तले चल रही आशा उषा कार्यकर्ताओं की त्रिमासिक बैठक कार्यक्रम में शामिल हुईं। बैठक में संघ की प्रदेश भर से आयी आशा उषा कार्यकर्ताओं ने श्रीमती डांगोर को राज्य सरकार द्वारा बरती जा रही अन्यायपूर्ण नीति, समस्याओं और सरकार की अमानवीयता से अवगत कराया।
श्रीमती डांगोर ने आंदोलनरत आशा उषा कार्यकर्ताओं की मांगों का समर्थन करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि अपनी जायज मांगों को लेकर आशा-उषा कार्यकर्ता एवं सहायिका लंबे समय आंदोलनरत हैं। राज्य सरकार इनके साथ दोहरा मापदण्ड अपना रही है। शिवराज सरकार की नीतियों से आशा, उषा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता परेशान, दुखी और निराश हैं। सरकार इन वर्गों के साथ बीते कई वर्षों से लगातार अन्याय और उनका शोषण कर रही है जिससे इन वर्गों की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हैं, वे परिवार का भरण-पोषण तक नहीं कर पा रही है।
श्रीमती डांगोर ने कहा कि इन वर्गों का राज्य सरकार ने भरोसा तोड़ा है, उनको समय पर वेतनमान नहीं दिया जा रहा है, उनकी प्रोत्साहन राशि नहीं मिल रही है। प्रदेश की भाजपा सरकार इस वर्ग के साथ दोहरा चरित्र अपना रही है। वर्ष 2023 में विधानसभा चुनाव होना है, कांग्रेस की सरकार बनने पर इस वर्ग का पूरा ध्यान रखा जायेगा।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999