मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का एक दिवसीय सम्मेलन

राजनीति Oct 09, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation    

सम्मेलन 10 अक्टूबर को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कमलनाथ जी होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व्यापक रूप में मनायी जायेगी वाल्मिक जयंती 

भोपाल: मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ का एक दिवसीय सम्मेलन सोमवार 10 अक्टूबर 2022 को पूर्वान्ह 11 बजे से वाल्मिक जयंती के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर व्यापक रूप में वाल्मिक जयंती मनायी जायेगी। सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। अभा कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष राजेश लिलोठिया सम्मेलन के विशिष्ठ अतिथि होंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जयराज सिंह चौहान करेंगे। 

प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और समस्त प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने बताया है कि उक्त सम्मेलन में मप्र कांग्रेस सफाई मजदूर कामगार प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष और प्रदेश भर से कार्यकर्ता एवं समाजबंधु शामिल होंगे। 

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment