प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेशस्तरीय बैठक संपन्न
खबर नेशन / Khabar Nation
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस अनुशासन समिति की प्रदेशस्तरीय बैठक संपन्न, पार्टी हित में लिए गए निर्णय
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज कांग्रेस की प्रदेश स्तरीय अनुशासन समिति की बैठक संपन्न हुई। समिति के अध्यक्ष पूर्व मंत्री भारत सिंह, समिति के सदस्यगण प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर, पूर्व विधायक नन्हे सिंह धुर्वे, विनय शंकर दुबे, अजीता वाजपेयी पांडेय, सैयद साजिद अली और चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी बैठक में उपस्थित थे।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस को प्राप्त विभिन्न शिकायतों पर चर्चा की गई। पार्टी में अनुशासन बनाए रखने की दृष्टि से विभिन्न प्रकरणों पर निर्णय लिए गए तथा अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई संबंधी चर्चा की गई।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999