कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी : अजय जामवाल

राजनीति Mar 02, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री ने सिंगरौली में संगठनात्मक बैठक को किया संबोधित

सिंगरौली: भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं की समर्पण और परिश्रम के कारण ही आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नही विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। आज देश मे हमारी सरकार है, सबसे ज्यादा प्रदेशों मे भी हमारी सरकारें हैं। देश में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक और जनप्रतिनिधि हमारी पार्टी के हैं। पार्टी ओर मजबूत हो इसके लिए हमारे संगठन की सबसे मूल इकाई बूथ समिति का सक्रिय होना नितांत आवश्यक है। बूथ सक्रिय होंगे तो शक्ति केंद्र तथा मंडल स्वतः सक्रिय रहेंगे। बूथ की जीत से ही पार्टी की विराट विजय होगी। श्री जामवाल सिंगरौली मे जिले की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रहे थे।

क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल बुधवार को सिंगरौली जिले के एक दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर थे। श्री जामवाल ने जिला कार्यालय सभागार मे जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित किया। बैठक में पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं संभागीय प्रभारी रणवीर सिंह रावत, प्रदेश उपाध्यक्ष कांतदेव सिंह, सांसद श्रीमती रीति पाठक, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती प्रज्ञा त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष रामसुमिरन गुप्ता मंचासीन थे। बैठक का संचालन जिला महामंत्री दिलीप शाह और आभार जिला महामंत्री राज कुमार दुबे ने माना।

हितग्राहियों से संपर्क कर उन्हें पार्टी से जोड़े

श्री जामवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र एवं राज्य सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के व्यक्ति को लाभान्वित किया है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास एवं सबका प्रयास इसी प्रणाली के आधार पर आगामी कार्यों की रूपरेखा तय करें। उन्होंने कहा कि हम सभी को योजनाओं के हितग्राहियों तक जाकर उनसे चर्चा करने की आवश्यकता है। श्री जामवाल ने विचार के प्रचार की बात करते हुए कहा कि सांगठनिक गतिविधियों एवं जनहितैषी योजनाओं के प्रसार के लिये डिजिटल कम्युनिकेशन प्रणाली को और भी मजबूत करें। हमारा विचार अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचे और लोग इससे जुडे। इस दिशा में कार्ययोजना पर काम करें। उन्होने बूथ विस्तारक अभियान-2 और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत चर्चा करते हुए दिशा निर्देश भी दिए। श्री जामवाल ने कहा कि 6 अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस पर वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान कार्यक्रम आयोजित करें और नवमतदाताओं को पार्टी से जोड़े।

बैठक में जिला पदाधिकारी, समस्त मंडल अध्यक्ष, मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं महामंत्री, प्रकोष्ठों के संयोजक एवं मंडलों के प्रभारी उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment