बजट में आधी आबादी का पूरा ध्यान रखा गया : सीमा सिंह

राजनीति Mar 02, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा मध्यप्रदेश सरकार का बजट महिलाओं को समर्पित
भोपाल:
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने मध्यप्रदेश के बजट को महिलाओं को समर्पित बताया है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बजट में आधी आबादी का पूरा ध्यान रखा है। बजट में नारी कल्याण के लिए 1 लाख 2 हजार 976 करोड़ रूपये का प्रावधान किए जाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का प्रदेश की नारी शक्ति की ओर से आभार माना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि होनहार बेटियों को उनके मामा मुख्यमंत्री ने बजट में बड़ी सौगात दी है। बजट में मुख्यमंत्री बालिका स्कूटी योजना शुरू करने का प्रावधान किया है, इस योजना से प्रदेश के लगभग 5 हजार विद्यार्थियों में कक्षा 12वीं में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाली बालिकाओं को स्कूटी मिलेगी।
उन्होंने कहा की बजट में लाडली बहना योजना के लिए 8 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान कर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की बहनों को बड़ा उपहार दिया है। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। श्रीमती सिंह ने कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनें इसके लिए बजट में महिला स्वयं सहायता समूह के लिए 660 करोड़ और महिलाओं के स्वरोजगार के लिए 1000 करोड़ की बड़ी घोषणा की गयी है। लाडली लक्ष्मी योजना के लिए सरकार ने 929 करोड रुपये और पीएम मातृ वंदना योजना के लिए 1466 करोड़ रुपये आबंटित किए है। श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि बजट में बड़ी राशि का प्रावधान महिला सशक्तिकरण के लिए किया गया है जो की मध्यप्रदेश में महिलाओं के बढ़ते सम्मान को दर्शाता है।


लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment