मातम पर सियासत करके कांग्रेस ने देश को शर्मसार किया

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि सस्ती लोकप्रियता के लिए कांग्रेस ने लोकतांत्रिक स्वस्थ परम्पराओं को ध्वस्त कर दिया है, जिससे देश की जनता शर्मसार हो रही है। मौसूल में आईएस द्वारा मारे गये भारतीयों के अवशेष खोज निकालने में देश के विदेश राज्यमंत्री वी.के. सिंह को कठिन अभियान से गुजरना पड़ा। ईराक की मरू भूमि के टीलों की खाक छानना पडी। दुर्गम क्षेत्र में अवशेषों को खोजना कठिन काम था, फिर डीएनए जांच के जरिए उनकी पहचान की गई। बाद में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने संसद में जानकारी दी। अपना राजनैतिक धर्म निभाया है।

उन्होंने कहा कि भारतीयों की खोज के मामले से अनावश्यक प्रश्न उठाकर कांग्रेस ने मानवीय पीड़ा का मजाक उड़ाया है। उचित तो यह होता की मातम की घड़ी में कांग्रेस धैर्य और संयम का परिचय देती। संसद में विदेश मंत्री द्वारा जानकारी रखे जाने के बाद विपक्ष के नाते सभी को साथ लेकर आई एस द्वारा किये गये नरसंहार के लिए आई एस और दहशतगर्द तंजीमो की नृशंसता के विरोध में निन्दा प्रस्ताव लाती है, इससे देश और दुनिया में आतंकवाद के विरोध में माहौल गर्म करने में मदद मिलती।

डॉ. विजयवर्गीय ने कहा कि भारतीय विदेश मंत्रालय की पहल और हौसला वास्तव में सराहनीय है। उसने मौसुल नरसंहार में मारे गये भारतीयों के अवशेष खोजने में भारी मसक्कत की है, जिस पर कांग्रेस का मानवीय संवेदना शून्य विदेश मंत्री के विरूद्ध कांग्रेस का रवैय्या खेदजनक और निन्दनीय ही कहा जायेगा। मौसुल से एक सबक देश की जनता को भी लेना है। देश में जहां कही आईएस की चर्चा होती है अथवा झंडा फहराये जाते हैं उसे राष्ट्रीय विफलता मानकर रोकने में आगे आना हर नागरिक का कर्तव्य है। दहशतगर्दी एक मानवता विरोधी कार्य है जिसका मजहब से सरोकार नहीं है, सभी को मिलजुलकर आतंकवाद की कमर तोड़ना होगी। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment