केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों आदि के विरोध में कांग्रेस करेगी पदयात्रा
खबर नेशन / Khabar Nation
केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, वायदा खिलाफी, बढ़ती मंहगाई, आदि के विरोध में कांग्रेस सभी जिलों में 9 से 15 अगस्त तक करेगी 75 किलोमीटर की पदयात्रा

भोपाल: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा बीते दिनों उदयपुर राजस्थान में आयोजित तीन दिवसीय नव संकल्प शिविर में अभा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी जी की उपस्थिति में लिए गए निर्णयों के क्रियान्वयन हेतु अभा कांग्रेस कमेटी के महासचिवों एवं प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें देश के सभी राज्यों में जिला स्तर पर 75 किलोमीटर की पद यात्रा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी (पूर्व मुख्यमंत्री) के निर्देशानुसार मप्र के सभी जिला/शहर कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे 9 अगस्त भारत छोड़ों आंदोलन दिवस से 15 अगस्त 2022 तक अनिवार्य रूप से 75 किमी की पद यात्रा को सफल एवं प्रभावी बनाने हेतु जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजनों की 5 सदस्यीय समिति का गठन कर 75 किलोमीटर की पद यात्रा का मार्ग करें।
श्री सिंह ने कहा कि पद यात्रा में जिले के पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी, सांसद, पूर्व सांसदए विधायक, पूर्व विधायक, विधानसभा-2018 और लोकसभा-2019 के प्रत्याशी, अभा एवं प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधि, मोर्चा संगठनों, विभागों, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला जनपद पंचायत के सदस्य, नगरीय निकाय के पार्षदगण एवं अन्य पदाधिकारियों की अनिवार्य रूप से भागीदारी सुनिश्चित हो, 75 किलोमीटर की पद यात्रा के दौरान केन्द्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों, वायदा खिलाफी, बढ़ती मंहगाई, गैस, पेट्रोल डीजल, हर खाद्य सामग्री की बेतहाशा वृद्धि, जीएसटी में बढौत्तरी आदि के नारों के पम्पलेट, बैनर पोस्टर एवं झंडे भी अनिवार्य रूप से साथ में रखे। पदयात्रा कार्यक्रम की जानकारी से प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भी अवगत कराएं।
श्री सिंह ने समस्त जिला/शहर कांग्रेस अध्यक्षगण, समस्त जिला प्रभारी, विधायकगण, मोर्चा संगठन, विभाग, प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को पत्र के माध्यम से कहा है कि पद यात्रा के संबंध में प्रतिदिन अलग-अलग प्रभारी बनाए जाएं, प्रत्येक दिवस की पदयात्रा की जानकारी से अभा कांग्रेस के प्रभारी महासचिव एवं सचिव को भी अवगत कराया जाये।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999