लूटी सत्ता को हथियाने के बाद झूठ बोलना और कर्ज लेकर झूठी ब्रांडिंग करना, शिवराज जी आपकी पहचान है: जीतू पटवारी

राजनीति Jul 29, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

जन-जीवन खुशहाल बनाइए, मेरे प्रदेश को नशेड़ी मत बनाइए, मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे देश में यदि कोई झूठ का पर्याय-पराकाष्ठा है तो वो हैं शिवराज सिंह चौहान: जीतू पटवारी

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक जीतू पटवारी ने आज कहा कि शिवराज जी आप नशा मुक्त प्रदेश बनाने की बात करते हैं और वहीं उमा भारती जी नशा प्रतिबंध करने के लिए कहती हैं। नशे से परिवार में कलह होती है, झगड़े होते हैं, परिवार के परिवार नष्ट हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जितने भी क्राइम होते हैं, सर्वे यह बताता है कि मध्य प्रदेश के 70 प्रतिशत बच्चे नशे के आदी हो गए हैं, जो नशे का सेवन करते हैं। इसमें सिर्फ शराब का नशा नहीं है, अन्य प्रकार के कई नशे हैं, जो युवा पीढ़ी को नष्ट कर रह हैं, युवा तबाह हो रहे हैं।

श्री पटवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री जी आपने प्रदेश में 500 दुकानों से बढ़ाकर 9000 दुकानें कर दी, आपने शराब की दुकाने तीन गुना कर दी हैं, आपने परिवहन में छूट दे दी, स्टॉक करने की छूट दे दी, नई शराब नीति में 50 लाख की लागत से बनने वाले पब और बार बना दिए। आप जब इस तरह की बात करते हैं तो आपकी बात खोखली लगती है।

श्री पटवारी ने यह भी कहा कि आप अच्छे खिलाड़ी हैं, कभी बैटिंग खुद करने लगते हैं, बॉलिंग भी खुद कर लेते हैं और फील्डिंग भी आप खुद करने लगते हैं। इस तरह का व्यक्तित्व मध्य प्रदेश को संवार नहीं सकता, इस तरह का व्यक्तित्व तो केवल प्रदेश को गुमराह कर सकता है, भ्रमित कर सकता है।

श्री पटवारी जी ने यह भी कहा कि चुनाव जीतना और सत्ता हथियाना अलग बात है, घर में खुशहाली लाने की बात आपने कही थी, वह बिल्कुल जीरो है। शिवराज जी, आपकी नियत है कर्ज लो, बड़े-बड़े विज्ञापन दो, खुद की ब्रांडिंग करो और प्रदेश को नशेड़ी प्रदेश बनाओ। अगर यह सब न हो तो आप एक लाइन में एक बार संकल्प लें, कांग्रेस पार्टी आपके साथ है, उमा भारती जी की मांग है कि हम शराब मुक्त प्रदेश बनाएंगे उसके लिए अभियान की जरूरत नहीं होती, निर्णय की जरूरत होती है, मुख्यमंत्री जी निर्णय लीजिए, मूर्ख मत बनाओ, झूठ मत बोलो, आप झूठ की पराकाष्ठा है, पर्याय हैं।

 

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment