पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा को कांग्रेस, महिला पुलिस की वर्दी भेंट करेगी
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग की उपाध्यक्ष संगीता शर्मा ने आज जिला पंचायत निर्वाचन के दौरान एक महिला मतदाता को महिला पुलिसकर्मी की अनुपस्थिति में पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा द्वारा उन्हें पकड़कर दौड़ते हुए मतदान स्थल तक ले जाने पर घोर आपत्ति दर्ज कराते हुए इसे महिला अस्मिता का घोर अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पद पर महामहिम द्रौपदी मुर्मू को आसीन करवाने के बाद उन्हें अपने राजनैतिक पक्ष में भुनाने वाली भाजपा रामेश्वर शर्मा के उक्त आचरण पर खामोश क्यों हैं?
सुश्री शर्मा ने कहा कि रामेश्वर शर्मा का यह आचरण पूरी तरह का अनुचित और महिलाओं के प्रति अपमान का द्योतक है, इसके विरोध में कांग्रेस पार्टी पूर्व प्रोटेम स्पीकर के विधायक विश्रामगृह के समीप स्थित सरकारी निवास जाकर शनिवार, 30 जुलाई को दोपहर एक बजे उन्हें महिला पुलिस कर्मी की वर्दी भेंट करेगी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999