चार पदाधिकारी कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: भोपाल जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस अध्यक्ष पद की अधिकृत प्रत्याशी रश्मि अवनीश भार्गव के विरूद्व कार्य करने की तथ्यात्मक रूप से जानकारी प्राप्त होने के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने चार पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री, प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए कहा कि जिला कांग्रेस ग्रामीण के उपाध्यक्ष नवरंग गुर्जर, ब्लाक कांग्रेस फंदा के अध्यक्ष विनोद राजौरिया, जिला ग्रामीण युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहित राजौरिया और रामगोपाल राजपूत (लोधी) को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999