कांग्रेस की सरकार बनते ही  संजय जैन हत्याकांड की जांच होगी-डॉ. चौहान 

राजनीति Nov 12, 2018

खबरनेशन / Khabarnation

भोपाल, 12 नवम्बर, 2018। नरेला विधानसभा क्षेत्र वार्ड नं. 36 के शंकराचार्य नगर में जनसंपर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान ने जैन समाज को भरोसा दिया है कि कांग्रेस की सरकार बनते ही संजय जैन हत्याकांड की जांच दोबारा होगी और उनके परिजनों को न्याय दिलाया जायेगा। 
    इसके पूर्व डॉ. चौहान ने शंकराचार्य नगर स्थित हनुमान मंदिर, जैन मंदिर, शनि मंदिर और दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना कर अपने जनसंपर्क की शुरूआत की। वे रेल्वे स्टेशन से होकर सराय सिकंदरी, नेहरू कालोनी, चांदबड़, सौरभ कालोनी, होली वाला मैदान आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर अपील की और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। शंकराचार्य नगर के रहवासियों ने शॉल-श्रीफल भेंटकर डॉ. चौहान का स्वागत किया और विजयी होने का आशीर्वाद दिया। 
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment