हनुमान जयंती की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद नंदकुमार सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने हनुमान जयंती पर जन-जन के मंगल की कामना करते हुए कहा कि हनुमान मंगलकर्ता और विघ्नहर्ता देवता हैं।

चौहान ने कहा कि राम राज्य की स्थापना के अनुकूल हनुमान की भूमिका अहर्निशि सेवा धारक रही हैं। समाज से समन्वय बनाकर अनुन्नत वर्गों को समुन्नता करके न्याय की स्थापना के लिए हनुमान को रूद्रावतार भी मानते हैं। हनुमत सेवा सर्वहितकारी सिद्ध होते हैं। (खबरनेशन / Khabarnation)
 

Share:


Related Articles


Leave a Comment