भारतीय जनता युवा मोर्चा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का किया पुतला दहन
खबर नेशन / Khabar Nation
राजवाड़ा पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ता
इंदौर: भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने बताया की मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने हनुमान जी की फोटो लगे बर्थडे केक को काटा है, इस मुद्दे को लेकर अब भारतीय जनता युवा मोर्चा इंदौर नगर इकाई ने राजवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाया है। इस दौरान उन्होंने विरोध जताया और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष सौगात मिश्रा ने कहा की हिंदू धर्म की धार्मिक आस्थाओं के साथ खिलवाड़ करने के विरोध में युवा मोर्चा द्वारा एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया है और कहा की कांग्रेस नेताओं द्वारा मंदिर आकृति का केक बनाकर काटना सनातन संस्कृति एवं हिन्दू धर्म की आस्था को ठेस पहुंचाने का काम लगातार किया जा रहा है। हिन्दू धर्म का अपमान अब सहन नहीं किया जाएगा।
इस अवसर पर सौगात मिश्रा,सुभेंदु गौड़,धीरज ठाकुर,निक्की राय,कपिल गोयल,नयन दुबे,अजय अग्निहोत्री,विकास यादव,गोलू कश्यप,अमित पालीवाल,नवदीप चुटेले,पलाश जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999