भारतीय जनता पार्टी ने वीर सावरकर पर  राहुल गांधी द्वारा की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर किया विरोध प्रदर्शन

राजनीति Nov 21, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

वीर सावरकर को लेकर की गई टिप्पणी राहुल गांधी एवं कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन को दर्शाती है।- गौरव रणदिवे
इंदौर:
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के द्वारा वीर सावरकर पर की गई अनर्गल टिप्पणी को लेकर नगर भाजपा द्वारा वीर सावरकर चौराहे स्थित उनकी प्रतिमा के समक्ष  विरोध प्रदर्शन किया गया ।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज राहुल गांधी और उनकी विक्षिप्त मानसिकता को भारतीय जनता पार्टी यह जवाब देना चाहती कि हम सब सावरकर हैं वीर विनायक दामोदरदास सावरकर जिन्होंने इस देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया ऐसे स्वतंत्रता सेनानी ऐसे वीर के लिए इस तरह की अशोभनीय बातें करना एवं भ्रामक प्रचार करना राहुल गांधी और कांग्रेस के मानसिक दिवालियेपन की निशानी है श्री रणदिवे ने आगे कहा कि एक तरफ राहुल गांधी और कांग्रेस भारत जोड़ो की बातें करते हैं और दूसरी तरफ जिन वीर सावरकर जी ने भारत को जोड़ने और उसकी अखंडता एवं एकता के लिए अपने प्राणों को आहूत कर दिया उनके लिए इस तरह की बातें करके वे अपना दोहरा चरित्र दर्शा रहे हैं, देश को उन्हें यह जवाब देना होगा कि राहुल गांधी आज तक अंडमान के सेल्यूलर जेल गए भी है, क्या उन्होंने वहां परिस्थितियां देखी है, जिन वीर सावरकर के बारे में इस तरह की झूठ और भ्रामक बातें कह रहे हैं उन्होंने अपने जीवन का एक बड़ा कालखंड देश की स्वतंत्रता के लिए वहां काटा है।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी इंदौर नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, श्रीमती सविता अखंड, संदीप दुबे, नंदू पहाड़िया, श्रीमती मुद्रा शास्त्री, श्रीमती कंचन गिडवानी, प्रणव मंडल, योगेश गेंदर पप्पू शर्मा, श्रीमती पूजा पाटीदार, महेश बसवाल, प्रशांत बडवे, श्रीमती ज्योति तोमर, राजू सिंह चौहान, ज्योति पंडित, रघु यादव, दिनेश वर्मा, श्रीमती गायत्री गोगड़े, शेख अलीम, अमित रघुवंशी, सचिन जैसवानी, ऋषि खनूजा, नितिन पांडे, श्रीमती शैलजा मिश्रा, नयन दुबे, विजय मालानी, महेश पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

लिखें और कमाएं                                                                           
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment