नगरीय निकायों में अध्यक्ष चुनकर भाजपा कार्यकर्ता इतिहास बना रहे : शर्मा

राजनीति Aug 05, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

शुक्रवार को 21 निकायों के अध्यक्ष चुनाव में 17 भाजपा के पक्ष में प्रदेश अध्यक्ष ने निर्वाचित अध्यक्षों को दी बधाई
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी को नगरीय निकाय में ऐतिहासिक सफलता मिली थी। चुनाव के बाद नगरीय निकायों में अब अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन में भी भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हो रहे है। प्रदेश में आज 21 स्थानों पर आए परिणाम में से 17 नगरीय निकायों में भाजपा के अध्यक्ष चुने गए है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के निर्वाचन में प्रतिदिन मतदान हो रहा है और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुनकर इतिहास बनाते चले जा रहे है। निकायों में अध्यक्ष चुना जाना भारतीय जनता पार्टी सरकार की नीतियों और कार्यकर्ताओं के मेहनत का परिणाम है। जो जनता ने नगर सरकार में भी सेवा का अवसर दिया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने अपने चार इमली स्थित निवास पर मीडिया से चर्चा करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने नगरीय निकायों में निर्वाचित हो रहे अध्यक्ष, उपाध्यक्षों को बधाई दी।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि शुक्रवार को 21 निकायों में अध्यक्ष के निर्वाचन में 17 निकायों में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष चुने गए है। ग्वालियर नगर निगम में मनोज तोमर, सिंगरौली में देवेश पाण्डे निगम अध्यक्ष निर्वाचित हुए है। इसी प्रकार नगर पालिका परिषद शाजापुर में प्रेम जैन एवं नगरपालिका परिषद अशोकनगर में नीरज मनोरिया निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए है। इसी प्रकार नगरपालिका परिषद पोरसा में कुसुमा देवी, नगर पालिका परिषद सबलगढ में सोनेराम धाकड, नगरपालिका परिषद श्योपुर रेणुका राठौर अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। नगर परिषदों के चुनाव में नगर परिषद मक्सी में लाडकुंवर बाई, नगर परिषद हिंडोरिया में हेमेन्द्र सिंह, नगर परिषद बलदेवगढ में शालिनी मिश्रा, नगर परिषद ठिकरी में पूजा जायसवाल, नगर परिषद निवाडी बुजुर्ग में तरूणा सिसोदिया, नगर परिषद बडौदा में भरोसी बाई, नगर परिषद विजयपुर कमलेश कुशवाह, नगर परिषद कैलारस में अंजना बंसल, नगर परिषद शाडोरा में अशोक माहौर, नगर परिषद सोहागपुर में लता पटेल अध्यक्ष निर्वाचित हुई है। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने नवनिर्वाचित सभी निगम, पालिका और परिषदों के अध्यक्षों को बधाई दी।
कमलनाथ न भूले कि वह 1984 के दंगे में आरोपी है
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आजादी के योगदान को लेकर किये सवाल पर प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कमलनाथ यह मानते हैं कि देश की आजादी में अकेले कांग्रेस का ही योगदान है तो यह देश के साथ छलावा है। आजादी में चन्द्रशेखर आजाद, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और भगत सिंह जैसे क्रांतिकारियों का योगदान था। कुछ अनाम लोग भी इस आज़ादी के लिए न्यौछावर हुए। देश की आजादी में हर एक नागरिक का योगदान है। उन्होंने कहा कि आजादी के समय जो कांग्रेस थी वह आज की कांग्रेस नहीं है। गाँधी जी ने आजादी के बाद कांग्रेस को खत्म करने की बात कही थी। लेकिन निजी हितों के लिए कुछ राजनेताओं ने कांग्रेस को खत्म नहीं किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सिर्फ आपातकाल लगाकर लोकतंत्र की हत्या की और देश की आवाज बंद करने का काम किया। श्री शर्मा ने कहा कि कमलनाथ यह नहीं भूले कि 1984 के दंगों में वह आज भी आरोपी है। धारा 370 का कलंक नेहरूजी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश के माथे पर लगाया था। उसे हटाने का काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।
सोनिया गांधी और राहुल गांधी को देश को जवाब देना होगा
नेशनल हेराल्ड के मामले में श्री शर्मा ने कहा कि ईडी संवैधानिक संस्था है। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को ईडी से इतना डर क्यों है ? उन्हें देश की जनता को जवाब देना होगा कि उन्होंने नेशनल हेराल्ड को माध्यम बनाकर देश को किस प्रकार लूटा। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार देखने को मिल रहा है कि एक राजनैतिक दल भ्रष्टाचार के समर्थन में आंदोलन कर रहा है।

लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment