प्रदेश अध्यक्ष इंदौर महापौर एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए
खबर नेशन / Khabar Nation
जनता का समर्थन हमारे साथ, इंदौर के विकास के प्रति संकल्पित होकर काम करें - शर्मा
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी ने ग्रामीण निकाय के चुनाव में 51 मे से 41 जिला पंचायतों जीत हासिल की। नगरीय निकाय में हमारी जीत 85 प्रतिशत रही जो अपने आप मे एक अभूतपूर्व रिकार्ड है। यह जीत दर्शाती है कि जनता का समर्थन हमारे साथ है। इंदौर की जनता ने पूरे विश्वास के साथ पुष्यमित्र भार्गव को महापौर ओर बड़ी संख्या में हमारे पार्षदों को जिताया है। आज महापौर और पार्षदो ने इंदौर के विकास की शपथ ली है। इस शपथ के साथ हमें इंदौर की जनता के विश्वास पर खरा उतरना है ओर इंदौर को देश में नम्बर वन बनाते हुए स्वर्णिम इंदौर बनाना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने आज इंदौर में महापौर और पार्षदों के शपथ-ग्रहण समारोह में सम्बोधित करते हुए कही। प्रदेश अध्यक्ष ने समारोह में नवनिर्वाचित महापौर पुष्यमित्र भार्गव और पार्षदों कों बधाई दी। प्रदेश शासन के मंत्री भूपेंद्र सिंह, तुलसीराम सिलावट ने भी समारोह को सम्बोधित किया।
जीत के साथ हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ी
समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों को बधाई देते हुए कहा कि जीत के साथ हमारी जिम्मेदारी और जवाबदेही बढ़ी है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने इंदौर के विकास के लिए जो 5 संकल्प तय किये है, उन संकल्पों को वें पार्षदों की पूरी टीम के साथ पूरा कर इंदौर को विकास के मामले में आगे ले जाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर सचमुच अद्भुत शहर है यहां की सांस्कृतिक विरासत और सांस्कृतिक ताना-बाना दुनिया के लिए एक मिसाल है। इंदौर को मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी तो कहा ही जाता है, इसे सांस्कृतिक राजधानी भी कहा जाना चाहिए, क्योंकि इंदौर की सांस्कृतिक चेतना पूरे मध्यप्रदेश में नंबर वन है।
मोदी जी और शिवराज जी की सरकार का फोकस इंदौर पर
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि इंदौर देश का एक मात्र शहर है जिसमें आईआईएम और आईआईटी दोनों एक साथ हैं। इंदौर में देश का इंटरनेशनल मानकों के आधार पर विशाल एयरपोर्ट बनने जा रहा है। यह कार्गो हब होगा। इससे इंदौर और मध्य प्रदेश के व्यापार और पर्यटन को चार चांद लगेंगे। उन्होंने कहा कि इंदौर के लोगों की रचना धर्मिता अद्भुत है, शायद इसीलिए जिस कचरे को समाज फेंक देता है, किसी काम का नहीं समझता,उसी कचरे से इंदौर के लोग बायो सीएनजी गैस बना रहे हैं। इंदौर की बसें इसी कचरे की गैस से दौड़ रही हैं,यह अद्भुत प्रयोग है। भारत के भविष्य की संतानों के स्वास्थ्य और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में इंदौर ने यह क्रांतिकारी परिवर्तन किया। इंदौर के लोग सकारात्मक और उद्यमिता से भरे हुए हैं, इसी कारण से चाहे मोदी जी की सरकार हो या शिवराज जी की सरकार हो, सभी का फोकस इंदौर पर है।
आधुनिक इंदौर को अत्याधुनिक बनाने की जिम्मेदारी पुष्यमित्र के कंधों पर
श्री शर्मा ने कहा कि इंदौर में आने वाले दिनों में सात प्रकार के उद्योगों के लिए स्थान आरक्षित किए गए। इंदौर में जो क्लस्टर आ रहे हैं उनमें नमकीन क्लस्टर, खिलौना कलेक्टर, फर्नीचर क्लस्टर, फार्मा क्लस्टर, कन्फेक्शनरी क्लस्टर आदि प्रमुख है। भारतीय जनता पार्टी ने आधुनिक इंदौर को अत्याधुनिक बनाने की जिम्मेदारी पुष्यमित्र भार्गव के कंधों पर दी है। वह युवा और नई सोच के महापौर बने हैं। वें इंदौर की भावनाओं के अनुकूल, इंदौर की संभावनाओं के अनुकूल और इंदौर की प्रतिभाओं के अनुकूल इंदौर का सर्वांगीण विकास करने में अपनी पूरी ऊर्जा लगाएंगे।
ये थे मौजूद
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रदेश शासन के मंत्री भूपेन्द्र सिंह, तुलसीराम सिलावट, मोहन यादव, उषा ठाकुर, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण जटिया, वरिष्ठ नेता कृष्णमुररी मोघे, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, विधायक रमेश मेन्दौला, मालीनी गौड़, आकाश विजयवर्गीय, महेन्द्र हार्डिया, जयपाल सिंह छावडा़, मधु वर्मा, वाबुसिंह रंधुवंशी, उमाशशी शर्मा, गोपीकृष्ण नेमा, राजेश सोनकर, सत्यनारायण सत्यन, प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, जिला अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सावन सोनकर सहित जिला पदाधिकारी एवं हजारों की सख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999