भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया पदाधिकारियों का पदभार ग्रहण समारोह कार्यक्रम संपन्न हुआ
सोशल मीडिया कार्यशाला संपन्न हुई
इंदौर। भाजपा महिला मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी अनिता व्यास ने बताया कि महिला मोर्चा सोशल मीडिया पदाधिकारियों का पदभार गृहण समारोह भाजपा कार्यालय संपन्न हुआ।
आपने बताया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा, उपाध्यक्ष राजेश आजाद, महिला मोर्चा अध्यक्ष पदमा भोजे ने नगर की 10 सोशल मीडिया सहप्रभारी एवं 14 मंडल संयोजकों को नियुक्त पत्र प्रदान किये। तत्पश्चात सोशल मीडिया की उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं की एक कार्यशाला भी आयोजित की गई।
कार्यशाला में भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश शर्मा ने उपस्थित कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी के सभी कार्यक्रमों को सोशल मीडिया पर किस तरह चलाया जाये, इस पर विस्तृत चर्चा की। साथ ही सभी को बताया गया कि केन्द्र व राज्य सरकार की सभी जनहितकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया पर करना हैं। वर्तमान दौर में सोशल मीडिया का महत्व बढ़ता ही जा रहा हैं, इसको ध्यान में रखकर कार्य करना हैं। किसी भी पोस्ट को बगैर सोचे समझे सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं करना हैं।
इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष राजेश आजाद, पदमा भोजे व अनिता व्यास ने भी सोशल मीडिया से संबंधित कई टीप्स उपस्थित कार्यकर्ताओं को दिये।
कार्यक्रम में आई.टी.सेल विभाग नगर संयोजक महेन्द्र शर्मा, कार्यालय मंत्री सुनीता चिमोटे, गोल्डी राठौर, राहुल सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। (खबरनेशन / Khabarnation)