भाजपा संगठन द्वारा आज आयोजित होगा भाजपा पार्षदों का प्रशिक्षण वर्ग
खबर नेशन / Khabar Nation
इंदौर: भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला एवं नगर स्तर पर पार्षदों के प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे हैं इंदौर में आज प्रशिक्षण वर्ग रखा गया है इसमे 5 सत्र रखे गए हैं पहले सत्र में भाजपा के विचार कार्य पद्धति और समन्वय पर संबोधन होगा दूसरे सत्र में पार्षदों को लोक व्यवहार संबंधी प्रशिक्षण दिया जाएगा तीसरे सत्र में सरकार की योजनाएं चौथे सत्र में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां और अंतिम सत्र में सोशल मीडिया एवं मीडिया की भूमिका पर वक्ता संबोधित करेंगे।
पार्षद प्रशिक्षण वर्ग के निमित्त भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण देवांग को संयोजक एवं जवाहर मंगवानी को सह संयोजक बनाया गया है।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999