कैलाश विजयवर्गीय ने 300 झांकी समितियों का किया सम्मान
खबर नेशन / Khabar Nation
झांकी समितियों के सम्मान के लिए कार्यक्रम का आयोजन संपन्न
मध्य विधानसभा आयोजन समिति भोपाल द्वारा त्योहारों के अवसर पर विभिन्न झांकियों का आयोजन करने वाली समितियों के सम्मान में एक कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को बिट्टन मार्केट स्थित हाट बाजार ग्राउंड अरेरा कॉलोनी भोपाल पर आयोजित किया गया मध्य विधानसभा आयोजन समिति के मुख्य आयोजक ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पिछले 2 वर्ष कोरोना के बाद इस बार समितियों द्वारा भरपूर प्रयास कर त्योहारों के अवसर पर धार्मिक चेतना को जगाने के लिए झांकियों के द्वारा जो कार्य किया गया है वह वंदनीय है एवं सम्मान योग्य है इसी संदर्भ में मध्य विधानसभा आयोजन समिति भोपाल द्वारा संरक्षक ध्रुव नारायण सिंह पूर्व विधायक मध्य विधानसभा क्षेत्र के नेतृत्व में झांकियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया आयोजन समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा विशिष्ट अतिथि भूपेंद्र सिंह प्रभारी मंत्री भोपाल एवं विशिष्ट अतिथि महापौर भोपाल मालती राय,ननि अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, रघुनंदन शर्मा पूर्व सांसद, सीमा सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा,आलोक संजर पूर्व सांसद,पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह, सुमित पचौरी जिलाध्यक्षभाजपा,राहुल कोठारी प्रदेश मंत्री भाजपा,विकास विरानी पूर्व जिलाध्यक्ष, रविंद्र यति एमआईसी सदस्य साथ में पांचों मण्डल के अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे,इस सम्मान समारोह में गणेश उत्सव दुर्गा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम आयोजन करने वाली सभी समितियां का सम्मान किया गया, इस अवसर पर कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन समान को संगठित करने के लिए होते रहना चाहिए उन्होंने आयोजन के लिये समिति को बधाई और शुभकामनांए दी कार्यक्रम के प्रांरभ में कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का जोरदार स्वागत किया इस अवसर पर भजन संध्या और भोज का भी आयोजन किया गया !!
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999