भाजपा का संभागीय मीडिया प्रशिक्षण वर्ग आज इंदौर के महावीर बाग में

राजनीति Dec 23, 2022

खबर नेशन / Khabar Nation

श्रीमती सुमित्रा महाजन , कैलाश विजयवर्गीय, विकास दवे, भगवानदास सबनानी, लोकेंद्र पाराशर सहित अनिल पटेल होंगे वक्ता
मीडिया विभाग के प्रशिक्षण वर्ग के सभागृह का नाम स्वर्गीय उमेश शर्मा सभागृह होगा
इंदौर:
भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे ने बताया कि आज इंदौर के महावीर बाग में भारतीय जनता पार्टी मीडिया विभाग का संभागीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होगा।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पारासर एवं प्रदेश सह मीडिया प्रभारी दीपक जैन टीनू ने बताया कि उद्घाटन ओर समापन सत्र में पूर्व लोकसभा की अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन जी , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय जी, प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री भगवानदास जी सबनानी, सहित सांसद, विधायक एवं वरिष्ठ नेता गण उपस्थित रहेंगे।

प्रशिक्षण वर्ग में इंदौर संभाग के 9 जिलों से 250 से अधिक कार्यकर्ता शामिल होंगे । जिसमें जिला मीडिया प्रभारी, जिले के मोर्चो के मीडिया प्रभारी, एवं भाजपा के 186 मंडलो के मीडिया प्रभारी अपेक्षित रहेंगे। वर्ग में प्रवेश के पूर्व पंजीयन अनिवार्य होगा पंजीयन के साथ पार्टी का साहित्य भी दिया जाएगा। मीडिया विभाग के प्रशिक्षण वर्ग के सभागृह का नाम स्वर्गीय उमेश शर्मा सभागृह के नाम पर रखा गया है। प्रशिक्षण वर्ग की सुचारू व्यवस्था हेतु कार्य विभाजन कर टोली भी बनाई गई है।

प्रदेश प्रवक्ता दिव्या गुप्ता, नगर मीडिया प्रभारी रितेश तिवारी एवं जिले के मीडिया प्रभारी वरुण पाल, नगर सह मीडिया प्रभारी नितिन द्विवेदी ने बताया कि 7 सत्रों में प्रशिक्षण वर्ग होगा जिनमें वक्ता के रूप में श्रीमती सुमित्रा महाजन कैलाश विजयवर्गीय, विकास दवे, भगवानदास सबनानी, लोकेंद्र पाराशर, अनिल पटेल रहेंगे एवं अंत में समारोप सत्र होगा।
सत्रोको निम्नलिखित भागों में वर्गीकृत किया गया है
1. उद्घाटन सत्र
2. हमारे विचार की विकास यात्रा
3. समाचार निर्माण और प्रेषण
4. मीडिया के लिए हमारा कार्य और व्यवहार
5. डिजिटल एवम सोशल मीडिया  का बेहतर उपयोग
6. बढ़ता भारत बढ़ता मध्यप्रदेश
7. समारोप

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment