लोकतंत्र की हत्या के विरोध में भाजपा सांसद अनशन करेंगे

राजनीति Apr 11, 2018

भोपाल। संसद में निरंतर गतिरोध पैदा करते हुए, संसदीय कार्यवाही ठप्प कराने वाली कांग्रेस के लोकतंत्र का गला घोटने वाले कृत्य का पर्दाफाश करने के लिए प्रदेश भर के सांसद आज एक दिवसीय अनशन करेंगे यह अनशन संसदीय क्षेत्र के जिला मुख्यालय पर किया जायेगा। जिन 3 संसदीय क्षेत्रों में विपक्षी दलों के सांसद हैं, वहां भाजपा के राज्यसभा सांसद अनशन करेंगे।

‘‘लोकतंत्र का गला घोटने वाले कांग्रेसियों का पर्दाफाश’’ इस नारे के साथ लोकसभा के सभी सांसद अपने लोकसभा क्षेत्र के मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ अनशन पर बैठेंगे। गुना, रतलाम और छिंदवाड़ा में क्रमशः प्रभात झा, सत्यनारायण जटिया और कैलाश सोनी अनशन पर बैठेंगे।

(खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment