13 अप्रैल, अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या में एक हजार स्थानों पर मोर्चा के कार्यक्रम

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो ने बताया कि 13 अप्रैल को सायं 7 बजे प्रदेश के सभी मंडलों में एक हजार स्थानों पर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा और चित्रों के समक्ष दीप प्रज्जवलित किये जायेंगे। बाबा साहब अंबेडकर ने समाज को अपने अधिकारों का जो संवैधानिक कवच दिया हैं उस योगदान को याद किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि 1000 स्थानों पर 8 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की ‘अपने दिल की बात’ संदेश का प्रसारण सुनने की व्यवस्था की गई हैं। दलित बस्तियों में इस प्रसारण के श्रवण के लिए दृश्य श्रव्य साधन जुटाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि अगले दिन 14 अप्रैल को हर जिले से कार्यकर्ता बाबा साहब के जन्म स्थल महू पहुंचकर कुंभ में भाग लेंगे। (खबरनेशन / Khabarnation)

Share:


Related Articles


Leave a Comment