भाजपा फिर आदिवासी वर्ग को छलने की कोशिश कर रही हैं: अजय सिंह यादव
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के लिए आदिवासी वर्ग केवल और केवल वोट बैंक से ज्यादा कुछ नहीं है। मध्यप्रदेश में 18 सालों से भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, लेकिन कभी आदिवासी वर्ग के हित में पेसा कानून लागू नहीं किया गया। जबकि देश में अन्य 10 राज्यों में पेसा कानून लागू है, कांग्रेस शासित राजस्थान एवं छत्तीसगढ़ में पेसा कानून लागू है, अब जब चुनाव आने वाले हैं आदिवासी पर उनकी आंखों में धूल झोंकने के लिए कमजोर पेसा कानून लागू करने की बात की जा रही है। हमारी मांग है कि मध्य प्रदेश में पेसा कानून लागू हो तो उसके सभी प्रावधानों को लागू किया जाए, ताकि आदिवासी वर्ग को सही मायने में कांग्रेस सरकार द्वारा बनाए गए आदिवासी हितेषी कानून का लाभ मिल सके।
भाजपा सरकार के संरक्षण में धर्मांतरण बढ़ रहा है: अजय सिंह यादव
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अजयसिंह यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में लगातार धर्मांतरण के मामले बढ़ते जा रहे हैं, प्रदेश में लालच देकर दबाव में लगातार धर्मांतरण की शिकायतें आ रही है, लेकिन सरकार द्वारा धर्मांतरण के मामले में सख्ती से कानून का पालन नहीं करवाया जा रहा है। यहां तक कि धर्मांतरण में लिप्त लोगों को सरकार का संरक्षण है, ऐसा प्रतीत होता है भारतीय जनता पार्टी को धर्मांतरण के मुद्दे राजनीतिक रूप से सूट करते हैं। इसलिए भारतीय जनता पार्टी धर्मांतरण रोकने के लिए गंभीर नहीं है, इस तरह की राजनीति निंदनीय है, धर्मांतरण के खिलाफ सरकार को सख्त कार्यवाही करना चाहिए।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999