अंबेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर असामाजिक तत्वों ने किया खंडित
खबर नेशन / Khabar Nation
कांग्रेसजनों ने जताया विरोध, प्रशासन से की कार्यवाही की मांग
प्रदीप अहिरवार और अनुराग भार्गव का संयुक्त दौरा
भोपाल: रायसेन जिले के उदयपुरा में डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का दुस्साहस किया गया है। भाजपा सरकार में संविधान निर्माता का लगातार अपमान किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार और समाज कल्याण प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अनुराग भार्गव ने संयुक्त दौरा कर उदयपुरा पहुंचकर घटना की जानकारी ली और उदयपुरा थाना प्रभारी और तहसीलदार को प्रतिमा को दुरस्त करने और सुरक्षा के लिए कैमरा लगाने का आग्रह किया।
नेताद्वय ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से प्रदेश में भय का माहौल व्याप्त होता रहा है। आये दिन अजा, अजजा वर्ग के साथ अत्याचार और अनाचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। संविधान निर्माता की प्रतिमाओं को इस तरह से क्षति पहुंचाना मानसिक दिवालियेपन का प्रतीक है, ऐसे अमानवीय कृत्य करने वालों के साथ प्रशासन और राज्य सरकार को ठोस कार्यवाही करना चाहिए।
नेताद्वयों ने नरसिंहपुर के गाडरवारा में संयुक्त दौरा किया। इस दौरान उन्होंने गांव-गांव कमलनाथ, घर-घर कमलनाथ अभियान के तहत स्थानीय लोंगों से चर्चा की और प्रदेश में एक बार फिर कमलनाथ जी को मुख्यमंत्री बनाने के लिए लोगों को कांग्रेस पार्टी की नीतियों से अवगत कराया और भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताया।
इस अवसर पर कांग्रेस विधायक संजय शर्मा, सुनीता पटेल, पूर्व विधायक दीनदयाल डिमोले, स्थानीय कांग्रेसजन अशोक कांवरा, दिग्विजयसिंह पटेल, जिनेश जैन, छोटेराजा गौरव, मनीष राय, अनिता रवि शेखर जायसवाल, अभिनय ढिमोले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के प्रतिनिधि, वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999