अभा कांग्रेस द्वारा नवनियुक्त मप्र प्रभारी जे.पी. अग्रवाल 12 एवं 13 सितम्बर को भोपाल प्रवास पर,
खबर नेशन / Khabar Nation
मप्र सह-प्रभारी भी भोपाल आयेंगे
भोपाल: प्रदेश कांग्रस के महामंत्री प्रशासन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि दिल्ली कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद अभा कांग्रेस कमेटी द्वारा नवनियुक्त मप्र प्रभारी जे.पी. अग्रवाल 12 और 13 सितम्बर को भोपाल प्रवास पर रहेंगे।
श्री सिंह ने बताया कि श्री अग्रवाल सोमवार 12 सितम्बर को अपरान्ह 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। वे सायं 6 बजे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ जी के निवास पर आयोजित विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे। आपका रात्रि विश्राम भोपाल में रहेगा। श्री अग्रवाल दूसरे दिन 13 सितम्बर को स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
श्री अग्रवाल ने साथ अभा कांग्रेस के सचिवगण संजय कपूर, कुलदीप इंदौरा, सुधांशु त्रिपाठी और सी.पी. मित्तल चारों मप्र सह प्रभारी भी प्रवास पर भोपाल पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999