भाजपा सरकार का श्रमिक विरोधी चहरा उजागर: सुरेन्द्र चौधरी
खबर नेशन / Khabar Nation
वेयरहाउसिंग लॉजिस्टिक्स कॉर्पो. के हजारों श्रमिकों को सौंपा जा रहा निजी हांथों में
श्रमिकों पहुंचे प्रदेश के कांग्रेस के कार्यकारी सुरेन्द्र चौधरी के पास, सम्पूर्ण जानकारी से कराया अवगत
श्री चौधरी ने क्षेत्रीय प्रबन्धक, एम.डी.से की चर्चा, दी आंदोलन की चेतावनी
भोपाल: मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पो. के दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों ने शनिवार दोपहर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के पास पहुंचकर मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पो. में कई वर्षों से कार्यरत हजारों दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को आर.बी.एसोसिएट नामक निजी संस्था के हाथों में सौंपे जाने से अवगत कराया।
पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने श्रमिकों की समस्या को गंभीरता पूर्वक सुनते हुये मोके से ही मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पो. के एम.डी. एवं क्षेत्रीय प्रबन्धक से दूरभाष पर चर्चा कर वर्षों से कार्यरत श्रमिकों को निजी हांथो में न सौंपने की कही साथ ही श्री चौधरी ने भाजपा सरकार पर श्रमिक विरोधी होने का आरोप लगाते हुये कहा कि भाजपा सरकार सागर, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम, ग्वालियर, जबलपुर, रीवा जिले के हजारों श्रमिकों को निजी हांथों में सौंपकर उनके मुह का निवाला छीनने पर उतारू हैं। जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी सूरत में वर्दाश्त नही करेंगी और प्रदेशभर के श्रमिकों की लड़ाई पूरी ताकत के साथ लड़ी जायेगी।
इस दौरान मुख्य रूप से युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अशरफ खान, गौरव यादव,गनपत अहिरवार, विकास कुमार, आसिक सेन, नीरज आठ्या संजय विश्वकर्मा, दीपक तिवारी, निरन्जन पटेल, राम नामदेव, शिवप्रसाद पटेल, गुलाब पटेल, प्रकाश पटेल,रिंकू प्रसाद पाण्डेय, साजन चौबे, पुरषोत्तम नायक, अवदेश रजक, भूपेन्द्र अहिरवार आदि श्रमिक मौजूद थे।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999