पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की जयंती पर पीसीसी में कांग्रेसजनों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की

शख्सियत Feb 08, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

भोपाल: स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे पूर्व राष्ट्रपति डॉ. जाकिर हुसैन की 126 वीं जयंती पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पुष्पांजलि कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने डॉ. जाकिर हुसैन के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री प्रकाश जैन, अभय दुबे, के.के. मिश्रा, विभा पटेल, योगेश यादव, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, चंद्रिका प्रसाद द्विवेदी, अजय सिंह यादव, विभा बिंदू डागोर, अब्बास हफीज, अवनीश बुंदेला, आनंद जाट, अभिनव बरोलिया, मिथुन अहिरवार, फरहाना खान, शहरयार खान, राजलक्ष्मी नायक, सै. मुजफ्फर अली, सहाना हसन सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया।


लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment