मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर किया नमन
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितम्बर 1916 को मथुरा के नगला चन्द्रभान गाँव में हुआ। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, संगठनकर्ता थे और भारतीय जनसंघ के सह संस्थापक रहे। उन्होंने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद और अंत्योदय की कल्याणकारी दृष्टि दी। उनका विचार था कि स्वतंत्रता तभी सार्थक होती है, जब वो हमारी संस्कृति की अभिव्यक्ति का साधन बने। पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचार भारतीय मानस को सशक्त राष्ट्र और समाज के निर्माण के लिए अपना सर्वस्व झोंक कर कार्य करने की प्रेरणा देते रहेंगे। पं. दीनदयाल उपाध्याय का अवसान 11 फरवरी 1968 को हुआ।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999