निष्ठा, समर्पण व ईमानदार राजनीति के सशक्त व्यक्तित्व थे प्रकाशचंद सेठी : राजीव सिंह
खबर नेशन / Khabar Nation
स्वर्गीय प्रकाशचंद सेठी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने पुण्य स्मरण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये
भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आज प्रदेश के आठवें मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की बागडोर संभालने वाले पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाशचंद सेठी की 27 वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण करते हुए प्रदेश के विकास में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा कि जनकल्याणकारी कार्यों और प्रदेश के विकास में श्री सेठी के योगदान को हमेशा स्मरण किया जायेगा, वे सहज-सरल और म्रदुभाषी व्यक्तित्व के धनी थे। सभी के साथ मेलजोल और सबको साथ लेकर चलने की उनमें असीम क्षमता थी। बांधों, पुल, पुलिया और सड़कों का तेजी से निर्माण कराने में उनकी महती भूमिका रही।
श्री सिंह ने कहा कि श्री सेठी जी निष्ठा, समर्पण व ईमानदार राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर रहे। सभी वर्गों के हितों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित की थीं। उन्होंने अपने जीवनकाल में अपने लिये कोई साधन-सुविधाएं नहीं ली। सर्व समाज के लिए वे एक आदर्श थे। सूज, परख और निष्ठावान व्यक्ति उनकी पहचान थे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी सर्वश्री जे.पी. धनोपिया, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, अब्बास हफीज, अभिनव बरोलिया, कुंदन पंजाबी, रोहित नायक, शहरयार खान, वकील खान, सै0 मुजफ्फर अली सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं कार्यक्रम समन्वयक आनंद तारण ने कार्यक्रम का संचालन किया।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999