माता शबरी की जयंती पर सतना में ऐतिहासिक कोल महाकुंभ होगा : मुख्यमंत्री श्री चौहान

शख्सियत Feb 20, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम की तैयारी के बारे में स्थानीय नागरिकों से चर्चा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि शबरी जयंती पर बेहतर कार्यक्रम हो और उसमें कोल समाज के लोग अधिक से अधिक संख्या में आएँ। समाज के गणमान्य व्यक्ति इस कार्य में सहयोग करें। माता शबरी की जयंती पर सतना में कोल महाकुंभ ऐतिहासिक होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास कार्यालय समत्व भवन में वीडियो कॉफ्रेंसिंग द्वारा सतना के गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा कर रहे थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह कार्यक्रम केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं है सब लोग जुट जाएँ। सबको प्रशासनिक और सामाजिक आधार पर सूचना पहुँचे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कोल समाज के सतना से जुड़े गणमान्य नागरिकों से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने सांसद गणेश सिंह, राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल और कलेक्टर अनुराग वर्मा से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि गाँव-गाँव में जाकर आमंत्रण पत्र दिए जाएँ।

विधायक ब्यौहारी शरद कोल ने घर-घर संवाद कर लोगों को कार्यक्रम में जोड़ने की बात कही। सीधी, रीवा, सतना, सिंगरौली और पन्ना के लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए सामाजिक बंधु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे।

 

लिखें और कमाएं       
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment