मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत रविदास की जयंती पर नमन किया
खबर नेशन / Khabar Nation
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15वीं शताब्दी के महान संत, दर्शन शास्त्री, कवि और समाज-सुधारक संत रविदास की जयंती पर नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में संत रविदास के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। संत रविदास का जन्म वाराणसी में हुआ। वे निर्गुण संप्रदाय के प्रमुख संत थे। संत रविदास ने अपने दोहों और पदों से समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता पर बल दिया और मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी।
लिखें और कमाएं
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999