महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर कांग्रेसजनों ने दी उन्हें श्रद्धांजलि

शख्सियत Jan 30, 2023

खबर नेशन / Khabar Nation  

देश को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्वांतों, विचारों पर चलने की आवश्यकता है : राजीव सिंह
राहुल गांधी द्वारा निकाली गई भारत जोड़ों यात्रा के समापन पर किया ध्वजारोहण

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय के राजीव गांधी सभागार में कांग्रेसजनों ने आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया तथा उनके सिद्धांतों, विचारों और संघर्ष पर प्रकाश डाला। साथ ही अभा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली गई भारत जोड़ों यात्रा के आज समापन पर अभा कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पार्टी मुख्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया गया।
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्षद्वय चंद्रप्रभाष शेखर और राजीव सिंह ने कहा कि गांधी जी वे व्यक्त्वि थे, जिन्होंने पूरे भारत वर्ष को आजाद कराने के लिए निरंतर संघर्ष किया। आज हमें औपचारिकता से हटकर उनके सिद्धांतों, विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने के लिए बापू ने पूरे देश का भ्रमण कर सामाजिक, राजनैतिक तानाबाना तैयार किया और फिर आजादी की लड़ाई के संघर्ष में लग गये। सविनय अवज्ञा आंदोलन, अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन, नमक सत्याग्रह जैसे कई आंदोलन बापू ने चलाये और देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिये।
नेताद्वय ने कहा कि आज जो गोडसेवादी लोग देश का नेतृत्व कर रहे हैं, वे गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा जी, सरदार बल्लभ भाई पटेल के नाम पर देश की जनता को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। एकता-अखंडता, संस्कृति, संविधान से चलने वाले और एक झंडे के नीचे खड़े भारत देश को आज विभाजित करने का षड्यंत्र गोडसेवादी विचारधारा द्वारा किया जा रहा है, इनसे हमें सावधान रहने की जरूरत है।
इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण प्रकाश जैन, के.के. मिश्रा, सर्वश्री कैलाश मिश्रा, जे.पी. धनोपिया, दीपचंद यादव, राजेन्द्र बब्बर, डॉ. महेन्द्र सिंह चौहान, संगीता शर्मा, अब्बास हफीज, आनंद तारण, जितेन्द्र मिश्रा, अवनीश बुंदेला, रवि सक्सेना, विवेक त्रिपाठी, जयश्री हरिकरण, फरहाना खान, निहाल अहमद, मुईन उद्दीन खान, गन्नू तिवारी, मिर्जा नूर बेग, संतोष कंसाना, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।  

 

लिखें और कमाएं        
मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:
गौरव चतुर्वेदी
खबर नेशन
9009155999

 

 

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment