भारतीय जनता पार्टी के संकल्प पत्र पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री कमलनाथ की प्रतिक्रिया


पूरे प्रदेश में बेटियों को 3000 रू. देने की घोषणा करने के बाद
भाजपा ने मारी पलटी, भाजपा के संकल्प पत्र से यह घोषणा गायब
नौजवानों को नौकरी नहीं, बहनों को सम्मान नहीं, किसानों की कर्जमाफी नहीं, कर्मचारियों को पेंशन नहीं, ओबीसी को आरक्षण नहीं,
यही है भाजपा का संकल्प: कमलनाथ
कांग्रेस के वचन पत्र में जनहितैषी वादे, वहीं भाजपा के संकल्प पत्र
में जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश

Khabar Nation 

भोपाल

 कमलनाथ जी ने शिवराज से पूछे पांच सवाल
1. कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ कर रही है, आप क्या कर रहे हैं ?
2. कांग्रेस बैकलॉग के दो लाख पद कर रही है, आप क्या कर रहे हैं ?
3. कांग्रेस 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट हाफ दे रही है, आप क्या  
  कर रहे हैं ?
4. कांग्रेस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे रही है, आप क्या कर रहे हैं ?
5. कांग्रेस ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दे रही है, आप क्या दे रहे हैं ?

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने आज अपना संकल्प पत्र जारी किया। भाजपा के संकल्प पत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये मप्र कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने एक बार फिर घोषणा पत्र की जगह अपना झांसा पत्र जारी किया है। शिवराज जी की झूठ की मशीन ने महिलाओं को धोखा देने की सारी हदें लांघ दी हैं। पिछले छह महीने से भाजपा बेवकूफ बना रही है कि महिलाओं को 3000 रू. महीने दिये जायेंगे। लेकिन संकल्प पत्र में इस बारे में एक शब्द भी नहीं लिखा गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस बारे में एक भी शब्द नहीं बोला। आज मप्र की जनता जान गई है कि लाड़ली बहना योजना शिवराज सिंह चौहान का फ्रॉड था। इस योजना को खुद भाजपा के राष्ट्रीय और प्रादेशिक नेतृत्व ने सार्वजनिक मंच से खत्म कर दिया है।
श्री कमलनाथ ने शिवराज सिंह चौहान से पांच सवाल पूछे:-
1. कांग्रेस किसानों का कर्ज माफ कर रही है, आप क्या कर रहे हैं?
2. कांग्रेस बैकलॉग के दो लाख पद कर रही है, आप क्या कर रहे हैं?
3. कांग्रेस 100 यूनिट बिजली माफ, 200 यूनिट पर दे रही है हाफ,आप क्या कर रहे है?
4. कांग्रेस कर्मचारियों को पुरानी पेंशन दे रही है, आप क्या कर रहे हैं?
5. कांग्रेस ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण दे रही है, आप क्या दे रहे हैं?

श्री कमलनाथ ने कहा कि 18 साल से झूठ की बुनियाद पर खड़े शिवराज जी इन सवालों का जबाव नहीं देंगे। लेकिन मप्र की जनता आगामी 17 नवम्बर को वोट की मशीन पर उंगली दबाकर झूठ की मशीन को नष्ट कर देगी।
श्री कमलनाथ ने भाजपा के संकल्प पत्र का बिंदुबार विश्लेषण करते हुये कहा कि अगर इस घोषणा पत्र की तुलना कांग्रेस के वचन पत्र से करें तो आपको पता चलेगा कि हर रोज भाषणों में झूठी घोषणाओं का नारियल फोड़ने वाले षिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेष की सम्मानित जनता के साथ छलावा करने की कोषिष की है।
सबसे पहले नौजवानों और बेरोजगारों के विषय को लेते है। एक तरफ कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट घोषणा की है कि युवाओं को 2 लाख खाली पड़े सरकारी पदों पर भर्ती दी जायेगी, बेरोजगारों को 1500 से 3000 रूपये तक का बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा और भर्ती परीक्षाओं में कोई भी परीक्षा शुल्क नहीं लिया जायेगा। वहीं भाजपा ने फिर वही घोषणाऐं दोहराई हैं जो उसने कभी पूरी नहीं की है। षिवराज सिंह चौहान ने 4 महीने पहले घोषणा की थी कि प्रदेष में एक लाख सरकारी नौकरियों पर भर्ती की जायेगी। लेकिन आज तक भाजपा ने नहीं बताया कि कितनी नौकरी दी गयी। जनता को यह सच्चाई पता होना चाहिये कि पिछले चार घोषणा पत्र से भाजपा, सरकारी नौकरी देने का वादा करती आयी है लेकिन कभी पूरा नहीं किया। पिछले चार घोषणा पत्र की तरह इस बार भी नौकरी और रोजगार का वादा तो भाजपा करेगी, लेकिन देगी किसी को भी नहीं।
महिलाओं का प्रष्न लें तो भाजपा ने स्पष्ट घोषणाओं की जगह वादों की भूलभुलैया बनायी है जो विज्ञापन के काम तो आ सकती है जीवन-यापन के नहीं। एक तरफ    श्री कमलनाथ जी ने साफ कहा है कि नारी सम्मान योजना में महिलाओं को 1500 रू. हर महीने और 500 रू. में गैस सिलेण्डर दिया जायेगा। दूसरी तरफ भाजपा लाड़ली बहना योजना से मुकर गयी। इसी तरह मुख्यमंत्री ने भरी सभा में बहनों से वादा किया था कि सावन के महीने में गैस सिलेण्डर 450 रू. में देंगे लेकिन वह भी नहीं दिया। भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलो और भाग जाओ और फिर नया झूठ लेके आओ की रणनीति पर चलती है। नेमावर में आदिवासी बेटी को परिवार सहित जिंदा गाड़ने वाली, जबलपुर में एक बेटी के सिर में गोली मारने वाली, उज्जैन में छोटी बच्ची को बलात्कार के बाद निर्वस्त्र छोड़ देने वाली और दतिया में स्कूल से लौट रही दो बहनों को दुराचार का षिकार बनाने वाली बीजेपी ने मध्यप्रदेष को महिला अत्याचार में नं. 1 बना दिया है। मध्यप्रदेष की बहन-बेटियां और माताऐं अब बीजेपी के दुःषासन को समाप्त करेंगी।
श्री कमलनाथ ने कहा कि अगर किसानों के प्रष्न की बात करें तो मंदसौर में किसानों पर गोली चलाने वाली, कमलनाथ सरकार द्वारा शुरू की गयी किसान कर्ज माफी को बंद करने वाली, प्रदेष के लाखों किसानों को किसान सम्मान निधि की रिकवरी के नोटिस भेजने वाली, किसानों को खाद-बीज और एमएसपी के लिये तरसाने वाली भाजपा को अपनी झूठी जुबान पर अन्नदाता किसानों का नाम लेने का भी अधिकार नहीं है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किसानों को वादे नहीं, झांसे दिये है। आपको पता होगा कि भाजपा ने कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर को मध्यप्रदेष का प्रभारी बनाया है जो किसानों के खिलाफ काले कानून बनाने और 700 किसानों की शहादत के लिये जिम्मेदार है।
श्री कमलनाथ ने कहा कि जो भारतीय जनता पार्टी 2022 में किसानों की आमदनी दुगनी करने की बात करती थी आज उसने किसानों की आमदनी के मुद्दे पर मुंह में दही जमा लिया है। भाजपा ने एक बार फिर से किसानों से मिट्टी के परीक्षण का वादा किया है जो वादा वह पिछले चार चुनाव से कर रही है। मध्यप्रदेष का किसान इस बार मिट्टी के नाम पर झूठ बोलने वाली भाजपा की मिट्टी पलीत कर देगा।
भाजपा ने कर्मचारियों के साथ खुला घोटाला किया है। अगर आप तराजू के एक पलड़े पर कर्मचारियों को पुरानी पेंषन देने का कांग्रेस का वादा रखें और दूसरे पलड़े पर भाजपा का पूरा झूठ पत्र रखें तो भी आप पायेंगे कि कांग्रेस की एक अकेली घोषणा कर्मचारियों का जितना कल्याण करेगी उतना भाजपा कभी नहीं कर पायेगी। कांग्रेस ने संविदा और अन्य तरह के अस्थायी कर्मचारियों को मानदेय के स्थान पर वेतन और सामाजिक सुरक्षा देने की बात कही है जो कांग्र्रेस पार्टी निभायेगी। वहीं भाजपा ने इसी कार्यकाल में 10 बार इस तरह के वादे किये और उन्हें निभाने की तारीख घोषित की लेकिन दिया कभी कुछ नहंी।
अगर समग्रता में देखें तो 100 यूनिट तक बिजली माफ 200 यूनिट तक बिजली हाफ, स्कूली छात्रों को 500 रू. से 1500 रू. तक छात्रवृत्ति, ओबीसी को 27 प्रतिषत आरक्षण, जातिगत जनगणना, गंेहू और धान पर बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य, तेंदूपत्ता बोरी की कीमत 4000 रू. जैसे कांग्रेस पार्टी के वचन की तुलना में भाजपा जनता को सिर्फ झुनझुना पकडा रही है और अब जनता भाजपा का बाजा बजा देगी।
श्री कमलनाथ ने कहा कि मप्र में कांग्रेस की सरकार बनने वाली है जो मप्र में 18 साल से फैले कुशासन के अंधेरे को हटा देगी और प्रदेश को नई सुबह की ओर ले जायेगी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment