भाजपा ने अब तक जो घोषणायें आज तक पूरी नही की: कांग्रेस

Khabar Nation 

कांग्रेस उन घोषणाओं की तरफ आपका ध्यान आकर्षित करना चाहती है जो भाजपा ने पिछली घोषणा पत्रों में किये है लेकिन निभाये नहीं है, जो निम्नानुसार हैं:-
1. भारतीय जनता पार्टी 2003 से आज तक हर घोषणा पत्र में कृषि कल्याण कोष की स्थापना की बात करती आ रही है।
2. भाजपा हर बार रिक्त पद प्राथमिकता से भरने की बात अपने मेनिफेस्टो में करती है और फिर भूल जाती है।
3. महिलाओं के वोट लेने के लिए कभी भारतीय जनता पार्टी महिलाओं को जूडो कराटे की ट्रेनिंग देने की बात करती है तो कभी महिला अदालतें बनाने की बात करती है, तो कभी महिला पुलिस बल के बारे में कोई ना कोई वादा करती है। लेकिन धरातल पर कितना कुछ होता है यह आप जानते हैं।
4. 2003 में मास्टर प्लान को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की लेकिन चार कार्यकाल के बाद भी एक भी मास्टर प्लान लाने में यह बीजेपी सफल नहीं रही इसके कारण अवैध कालोनियां और अवैध निर्माण ज्यादा बढ़ गये जिससे जनता ही परेशान हुई। कमलनाथ सरकार ने प्राथमिकता से मास्टर प्लान बनाने का काम किया जिसको भाजपा ने सरकार में आते ही रोक दिया।
5. 2003 में सांची को अंतर्राष्ट्रीय बुद्ध सर्किट में लाने का वादा किया था कई बार दोहराया भी गया और अब आज तक उस वादे का कोई पता नहीं।
6. भारतीय जनता पार्टी ने 2003 में गऊ पालक निगम बनाने का वादा अपने संकल्प पत्र के पेज नंबर 8 पर किया था और आज तक भाजपा सरकार ने ऐसा कोई काम नहीं किया। कभी गऊ पालक निगम बनाने की बात करते हैं तो कभी अपने मेनिफेस्टो में गांव अभ्यारण बनाने की बात करते हैं, 2018 में भाजपा ने अपने मेनिफेस्टो के पेज नंबर 11 पर आठवें नंबर पर लिखा था कि प्रत्येक संभाग में गांव अभ्यारण की स्थापना करेंगे और यह लिखने के बाद हमेशा की तरह भूल गए कि उन्होंने कुछ ऐसा वादा भी किया था, जो पहले से गौ अभ्यारण्य मौजूद है उसके हालात से हम सब परिचित हैं।
7. 2003 से अब तक हर मेनिफेस्टो में भाजपा विभिन्न विभागों के रिक्त पदों को प्राथमिकता से भरने का वादा करती है और फिर अपने वादों को भूल जाती है।
10. आज भाजपा पिछड़ा वर्ग को लेकर राजनीति करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही है, भाजपा ने घोषणा पत्र में कहा था कि स्वैच्छिक नवोत्थान योजना शुरू करेगी, जिसमें पिछड़ा वर्ग के भाई-बहन खुद आगे आकर अपने आप को पिछड़ा वर्ग से मुक्त घोषित कर सकते हैं, लेकिन आज तक ऐसा नहीं किया।
11. किसानों को ठगने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ती, 2008 में भाजपा ने किसानों का 50000 तक का ऋण माफ करने का वादा किया था लेकिन आज 15 साल बाद भी भाजपा ने इस वादे की शुरुआत तक नहीं की और कमलनाथ सरकार द्वारा शुरू की गई किसान कर्ज माफी की योजना भी बंद कर दी।
12. 2003 से भाजपा अपने हर मेनिफेस्टो में मिट्टी के परीक्षण केंद्र कभी हर जिले में तो कभी हार मंडी में खोलने की घोषणा करती आई है लेकिन किसान जानता है कि ऐसा कुछ भी कभी नहीं हुआ।
13. 2013 में तो भाजपा ने किसानों के लिए मध्य प्रदेश ऋण राहत आयोग तक बनाने की घोषणा कर दी और चुनाव जीतने के बाद भूल गए।
14. अभी मुख्यमंत्री खेत तीर्थ योजना बनाने की बात करते हैं तो कभी किसान कल्याण कोष की स्थापना की बात बार-बार करते हैं पिछले मेनिफेस्टो में तो जैविक फसल प्रमोशन काउंसिल की स्थापना तक की घोषणा कर दी।
15. 2013 के मेनिफेस्टो में भाजपा ने मध्य प्रदेश मौसम विज्ञान निगम की स्थापना करने का वादा किया था कि किसानों को मौसम की जानकारी सुलभता से एकत्रित एवं प्रधान की जा सके लेकिन वह मध्य प्रदेश मौसम विज्ञान निगम आज भी सिर्फ घोषणा ही बना हुआ है।
16. युवा किसानों को धोखा देने की बात की जाए तो भारतीय जनता पार्टी ने इससे पहले अपने मेनिफेस्टो में 2013 में 100 करोड़ रूपों के मध्य प्रदेश कृषि स्टार्टअप कोष की स्थापना करने की घोषणा की लेकिन यह धरातल पर कहां है हम सब जानते हैं।
17. किसानों से अपने मेनिफेस्टो में इससे पहले भाजपा क्रेडिट गारंटी फंड की स्थापना करने का वादा कर चुकी है तो आज भाजपा के नेता बताएं कि क्रेडिट गारंटी फंड कहां है।

भाजपा के पिछले चार मेनिफेस्टो के महत्वपूर्ण वादे
1. गोपालक निगम बनाएंगे।
2. हर जिले हर संभाग में गौ अभ्यारण बनाएंगे।
3. किसानों के लिए मिट्टी के प्रशिक्षण केंद्र हर मंडी में बनेंगे।
4. किसानों का कर्ज माफ करेंगे।
5. शासकीय रिक्त पद प्राथमिकता से भरेंगे।
6. किसान कल्याण कोष बनाएंगे।
7. शिल्प विकास निगम का गठन करा जाएगा।
8. प्रतिवर्ष एक लाख रोजगार दिए जाएंगे।
9. मध्य प्रदेश में उद्योग नगर विकसित किए जाएंगे।
10. प्रदेश भर में श्रम न्यायालय का औद्योगिक क्षेत्र में विस्तार किया जाएगा।
11. 100 करोड रुपए के मध्य प्रदेश कृषि स्टार्टअप कोष की स्थापना।
12. मध्य प्रदेश फूड प्रोसेसिंग टेक्नोलाजी यूनिवर्सिटी।
13. सो नए पशु चिकित्सा अस्पतालों की स्थापना की बात कितनी अच्छी बात है।
14. राज्य कृषक आयोग का पुनर्गठन जिससे किसानों की आई दुगने करने के मिशन पर काम किया जा सके।
15. 100 नए विद्या उपसना स्मार्ट विद्यालयों की स्थापना।
16. स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर कंट्रीब्यूशन फंड की शुरुआत करने की बात।
17. प्रदेश एंटरप्रेन्योर्स नेटवर्क की स्थापना की बात।
18. 2018 में उन्नत मध्य प्रदेश निवेश अभियान की शुरुआत के माध्यम से अगले 5 वर्षों में 5 लाख करोड़ का निवेश लाने का संकल्प।
19. मध्य प्रदेश में डिफेंस प्रोडक्शन  क्लस्टर का विकास करने की घोषणा।
20. फर्नीचर डिजाइन संस्थान।
21. मध्य प्रदेश पुस्तकालय अधिनियम लाया जाएगा।
22. महानगरों में विशेष शिक्षा क्षेत्र जिसको स्पेशल एजुकेशन जोन का नाम दिया जाएगा।
23. कौशल विश्वविद्यालय ;ैापसस न्दपअमतेपजलद्ध की स्थापना।
24. महिला अत्याचारों के प्रकरणों को देखते हुए विशेष महिला अदालतें।
25. कृपोषण से मुक्ति हेतु ग्राम स्तर पर डे केयर सेंटर।
26. किसानों के लिए मध्य प्रदेश ऋण राहत आयोग।
27. मध्य प्रदेश में उद्योग नगर विकसित करने की बात।
28. विकास निगम का गठन।
29. मध्य प्रदेश में एम्स की तर्ज पर छह बड़े सर्व सुविधायुक्त चिकित्सालयों की स्थापना।
30. पत्रकार कल्याण कोष।
31. हर हाथ एक काज योजना की घोषणा और आज तक वहीं घोषणा बार-बार करना।
ऐसे अनगिनत वादे यदि गिनाना शुरू करें तो शायद एक दिन भी कम पडेगा। अब जनता समझ गई है कि भाजपा के वादे तो वादे ही रह आते हैं, इनके झांसे में अब हम नहीं आने वाले हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment