भाजपा के नेता ही कर रहे हैं प्रदेश में कानून व्यवस्था की हत्या

 

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राकेश सिंह किस मुंह से

आरोप लगा रहे हैं: नरेन्द्र सलूजा

खबर नेशन/Khabar Nation

भोपाल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के कानून व्यवस्था को लेकर राज्यपाल महोदय को दिये गये ज्ञापन व बयान पर पलटवार करते हुये कहा कि भाजपा हमें नसीहत न देें और खुद अपने गिरेबां में झांके। कमलनाथ सरकार के 10 माह के राजकाज में कानून व्यवस्था को चुनौती कौन लोग दे रहे हैं? हर बडे़ आपराधिक घटनाओं में किसके नाम सामने आये हैं, वो किस दल से जुड़े हैं? यह सच्चाई जनता भली-भांति जानती है। श्री सलूजा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को पिछले 10 माह की प्रमुख आपराधिक घटनाओं की सूची भेज, उनसे कहा है कि पहले इस सूची का अवलोकन कर लें फिर झूठे आरोप लगाएं।

.चित्रकुट कांड में दो मासूम बच्चों की हत्या के मामले में आरोपियों की गाड़ी में भाजपा का झंडा और भाजपा का स्टीगर लगा हुआ था। इस पूरे मामले का मास्टर माइंड पदम शुक्ला बजरंग दल के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक विष्णुकांत का सगा भाई है।

.मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष और बीजेपी नेता प्रहलाद बंधवार की हत्या के मामले में आरोपी भाजपा का कार्यकर्ता मनीष बैरागी ही निकला था।

.रतलाम में हुये मदनलाल मालवीय की हत्या के मामले में आरोपी हिम्मत पाटीदार ही निकला था, जो भाजपा का कार्यकर्ता था। उसने पैसों के लालच में अपने नौकर की हत्या कर दी थी। जिसको लेकर भाजपा ने खूब हल्ला मचाया था।

.बडवानी में भाजपा नेता मनोज ठाकरे की हत्या के मामले में आरोपी भाजपा नेता ताराचंद राठौर व उनका बेटा था।

.भाजपा के छोटे नेता ही नहीं बल्कि उनके प्रमुख नेता भी कानून व्यवस्था का निरंतर माखौल उड़ा रहे हैं। मंडला से भाजपा की राज्यसभा सांसद संपतिया उईके के पुत्र सतेन्द्र उईके स्मैक के साथ पकड़ाया था।

.टीकमगढ़ के ओरछा में होटल युवराज में देह व्यापार पकड़ा गया था। यह होटल भाजपा के जिला उपाध्यक्ष आकाश अग्रवाल का था।

.उज्जैन के महाकाल मंदिर का पुजारी हेमंत दुबे जो राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व भाजपा से जुड़ा था, उसका नाबालिग बच्ची से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया था।

.जबलपुर में भी एबीवीपी के पूर्व संगठन मंत्री उपेन्द्र धाकड़ को दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार किया गया था।

.सतना के टेरर फंडिंग मामले में पकड़ा गया आरोपी बलराम सिंह व अन्य बजरंग दल के सक्रिय सदस्य थे। ये पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को गोपनीय सूचनाएं भेजते थे।

.ताजा मामला खंडवा का सामने आया है, जिसमें दुर्गा विसर्जन जुलूस में भाजयुमो उपाध्यक्ष द्वारा एक युवक की हत्या कर दी गई और दो को घायल कर दिया था।

.सतना जिले के रामनगर में बीजेपी नेता रामसुशील पटेल ने सीएमओ के साथ मारपीट की थी। जिस पर उसे गिरफ्तार किया गया था।

.यहीं नहीं अभी थोड़े दिनों पूर्व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल व उनके भाई विधायक जालम सिंह पटेल के पुत्रों का गोलीबारी कांड, कमल पटेल के पुत्र की खुलेआम गुंडागर्दी और आकाश विजयवर्गीय की सार्वजनिक बल्लेबाजी व गुंडागर्दी भी प्रदेशवासियों ने देखीं है जो कानून व्यवस्था की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं तो फिर राकेश सिंह को यह सवाल अपने पार्टी के नेताओं से पूछना चाहिए कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की हत्या कौन कर रहा है? कमलनाथ सरकार पर लगाये गये उनके आरोप झूठे हैं।

Share:


Related Articles


Leave a Comment