पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस कोरोना योद्धाओं को समर्पित

o  कोरोना योद्धाओं के लिए एक दिन का उपवास करेंगे कार्यकर्ता
o  कार्यालयों और घरों पर एक-एक कार्यकर्ता ध्वजारोहण करेगा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी कल 6 अप्रैल को अपना स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस बार का स्थापना दिवस कोरोना संक्रमण से युद्ध लड रहे योद्धाओं को समर्पित किया जायेगा। पार्टी के कार्यकर्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कल महापुरूषों को अपने घरों में और कार्यालयों में श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे तथा पार्टी का ध्वजारोहण करेंगे। सभी कार्यकर्ता कल उपवास करके कोरोना योद्धाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता और एकजुटता प्रदर्शित करेंगे। सभी कार्यकर्ता घर में रहकर पार्टी और पार्टी के महापुरूषों से संबंधित साहित्य का अध्ययन करते हुए 40 लोगों से टेलीफोन आदि पर संपर्क करके पीएम केयर फंड में कम से कम 100 रूपए जमा कराने का आग्रह करेंगे। पार्टी प्रत्येक परिवार तक घर में बने हुए कम से कम दो मास्क पहुंचाने का अभियान चलायेगी। साथ ही पुलिस प्रशासन, चिकित्सा से जुडे हुए लोग, सफाई कर्मचारी, बैंक तथा पोस्ट आफिस एवं अन्य सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति 40 परिवारों से धन्यवाद प्रस्ताव पारित कर सौंपेगी।
प्रमुख बिन्दु
o       पार्टी का यह 40 वां स्थापना दिवस है।
o       पार्टी कार्यालय और अपने अपने घरों पर कार्यकर्ता प्रात: 10 बजे पार्टी का ध्वज लगाए और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
o       पार्टी कार्यालय में ध्वज लगाते समय पार्टी का कोई भी एक पदाधिकारी या कार्यकर्ता रहेंगे। भीड इकठ्ठा नहीं करना है।
o       सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का अनिवार्य रूप से पालन करना है।
o        पार्टी के कार्यकर्ता अपने अपने घरों में पार्टी का ध्वज लगायेंगे।
o        कार्यकर्ता दोनों कार्यक्रम करते समय वीडियो फुटेज और फोटो भी बना सकते है। उन्हें सोशल मीडिया पर अपलोड करना है।
o        स्थापना दिवस पर पार्टी के सभी कार्यकर्ता एक दिन के लिए भोजन का त्याग अर्थात उपवास करेंगे।
o       यह उपवास जो लोग इस कोरोना की लडाई में लगे हुए है, उनके साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के लिए करेंगे।
o        बूथ स्तर पर जो कार्यकर्ता अपने घरों से पांच जरूरतमंदों को जो भोजन दे रहे है, वे सभी कल स्थापना दिवस पर एक अतिरिक्त भोजन का पैकेट समर्पित करेंगे।
o        अगले एक सप्ताह में हर मतदान केन्द्र पर कार्यकर्ता घर में सिले हुए दो मास्क (फेस कवर) सभी जरूरतमंदों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
o       स्थापना दिवस के अवसर पर पार्टी का कार्यकर्ता 40 लोगों से संपर्क कर कोरोना महामारी से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति से 100 रूपए पीएम केयर्स फंड में जमा करने के लिए आग्रह करेंगे।
o        हर बूथ पर 6 से 8 अप्रैल तक पार्टी के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी या उस बूथ में रहने वाले सांसद, विधायक और अन्य प्रमुख कार्यकर्ता 40 घरों में संपर्क कर 5 प्रकार के धन्यवाद प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करायेंगे और संबंधित विभागों के कार्यालयों में सौपेंगे।
o        पहला धन्यवाद प्रस्ताव पुलिस प्रशासन के नाम होगा जिसे स्थानीय थाने में सौंपा जायेगा।
o        दूसरा धन्यवाद प्रस्ताव डॉक्टर्स, नर्स और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों के प्रति होगा। जिसे स्थानीय चिकित्सालय में सौंपा जायेगा।

o       तीसरा प्रस्ताव सफाई कर्मचारियों के लिए होगा। जिसे स्थानीय नगरपालिका के वार्ड अथवा अन्य कार्यालय में सौंपा जायेगा।
o       चौथा प्रस्ताव बैंक और पोस्ट आफिस के अधिकारी, कर्मचारियों के नाम जिसे स्थानीय बैंक अथवा पोस्ट आफिस में सौंपा जायेगा।
o        और पांचवा प्रस्ताव अन्य सरकारी अधिकारी, कर्मचारियों के नाम पारित कराया जायेगा जो वहां स्थानीय प्रशासनिक कार्यालयों में सौंपा जायेगा।
o        कल हम सभी को पार्टी का साहित्य अथवा डॉ. श्यामप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाघ्याय जी, कुशाभाउ ठाकरे जी जैसे महापुरूषों की जीवनी अथवा उनके कृतित्व से संबंधित अन्य साहित्य का अनिवार्य रूप से अध्ययन करना है।

Share:


Related Articles


Leave a Comment