अब तक 56.34 लाख लोगों को भोजन, राशन बांट चुके प्रदेश के 6.4 लाख पार्टी कार्यकर्ता: विष्णुदत्त शर्मा

भोपाल। केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर कोरोना महामारी के दौरान प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता प्राणप्रण से पीड़ितों, जरूरतमंदों की सहायता में जुटे है। अपनी इसी प्रयास के तहत के प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता अब तक 4213204 लोगों को भोजन के पैकेट और 423968 लोगों को सूखा राशन उपलब्ध करा चुके है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी द्वारा प्रदेश में जरूरतमंदों की सहायता के लिए चलाए जा रहे अभियान की जानकारी देते हुए कही।
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि पार्टी के केन्द्रीय नेतृत्व के आव्हान पर 641549 पार्टी कार्यकर्ता गरीबों, मजदूरों और जरूरतमंदों की सहायता के काम में जुटे हुए है। ये कार्यकर्ता 28 मार्च से 4 अप्रैल के बीच कुल 5634102 लोगों को भोजन और राशन उपलब्ध करा चुके है। शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता प्रशासन के साथ समन्वय के माध्यम से अब तक गुजरात, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तरप्रदेश आदि राज्यों से आए मजदूरों के लिए भी काम कर रहे है और विभिन्न सीमावर्ती जिलों में अब तक 125000 मजदूर परिवारों के लिए भोजन व्यवस्था, उनके उपचार तथा जांच की व्यवस्था और उन्हें घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था की जा चुकी है। शर्मा ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता सिर्फ प्रभावितों और जरूरतमंद लोग ही नहीं, बल्कि व्यवस्था में लगे सरकारी कर्मचारियों का भी ख्याल रख रहे है और उनके लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था की गयी है।
कोरोना से बचाव और सुरक्षा पहली प्राथमिकता
शर्मा ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भोजन, राशन के अलावा लोगों को कोरोना वायरस से सुरक्षा उपलब्ध कराने में भी पूरी तत्परता से लगे है और गरीब लोगों को जगह जगह मास्क और सेनिटाइजर उपलब्ध कराए जा रहे है। इसी क्रम में पार्टी के बैरसिया विधायक विष्णु खत्री ने 110 पंचायतों में वायरस से सुरक्षा के लिए छिडकाव कराया है। सिर्फ भोपाल जिले में ही पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारियों के द्वारा 250000 मास्क एवं 300000 यूनिट सेनिटाइजर का वितरण कराया जा चुका है। उन्होंने बताया कि भोपाल के कोटरा क्षेत्र में श्रीराम टेलर्स द्वारा प्रतिदिन 200 मास्क बनाकर बांटे जा रहे है। इसी तरह ग्वालियर शहर में पार्टी कार्यकर्ता द्वारा 25000 साबुन का वितरण किया जा चुका है।
आर्थिक मदद में पीछे नहीं पार्टी कार्यकर्ता
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोरोना महामारी से मुकाबले के इस अभियान में आर्थिक संसाधन उपलब्ध कराने में भी पीछे नहीं है। उन्होंने बताया कि अब तक प्रदेश के 27466 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी प्रधानमंत्री राहत कोष में अपना योगदान दे चुके है और यह संख्या लगातार बढ रही है। इसके अलावा पार्टी कार्यकतार्ओं की प्रेरणा से समाज के अन्य लोग व संस्थाएं भी आगे आ रही है। शर्मा ने कटनी की हरे माधव बाल संस्कार समिति के बच्चों का उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी प्रेरणा से इन बच्चों ने पार्टी कार्यकतार्ओं और पदाधिकारियों की प्रेरणा से समाज के अन्य लोग तथा संस्थाएं भी आर्थिक मदद देने के लिए आगे आ रहे है। उन्होंने कहा कि कटनी के बच्चों ने तो अपनी गुल्लक तोडकर एकत्र की गयी 21 हजार रूपए की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर दी थी।

Share:


Related Articles


Leave a Comment