30 हजार लोगों ने लिया प्रण, हम करेंगे शहर को स्वच्छ - स्वच्छता दिवस के रूप में मना मप्र स्थापना दिवस
175 स्थानों पर चला सफाई अभियान,
खबर नेशन / Khabar Nation
भोपाल। शुक्रवार को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर 30 हजार लोगों ने एक साथ मिलकर प्रण लिया कि हम शहर को स्वच्छ रखेंगे। नगर निगम ने मप्र स्थापना दिवस पूरी तरह स्वच्छता की थीम पर आयोजित किया और 175 स्थानों पर साफ-सफाई अभियान चलाया। राजधानी के स्कूल-कॉलेज, एनसीसी, सामाजिक संगठन, एनजीओ, सीनियर सिटीजन, रहवासी संघ, व्यापारी संघ और अन्य संस्थाओं ने साथ मिलकर पूरे शहर में सफाई अभियान चलाया और शहर को प्लास्टिक मुक्त बनाने का प्रण लियाl
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर नगर निगम ने राजधानी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए। स्थापना दिवस को स्वच्छता दिवस के रूप में मनाते हुए पूरे शहर में असंग्रहित कचरे को जमा किया वही जगह-जगह प्लास्टिक भी एकत्रित किया,निगम के वाहनों की मदद से निष्पादन स्थल पर भेजा गया। कार्यक्रम के तहत पूरे शहर में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया। राजधानी के स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संगठन, एनसीसी, एनजीओ, एनएसएस, सीनियर सिटीजन, रहवासी संघ, व्यापारी संघ, सकारात्मक सोच, रेडियो टीम, आई क्लीन टीम, मैनिट और अन्य संस्थाओं के साथ मिलकर सड़कों सहित बाजारों, पार्क और कॉलोनियों में साफ-सफाई के साथ प्लास्टिक कलेक्शन किया गया। प्लास्टिक डोनेशन सेंटर पुराने शहर में बनाया गया था।शहर भर का एकत्रित हुए प्लास्टिक की आय का उपयोग गरीबों के लिए होगा। पूरे शहर में चले विशेष साफ सफाई अभियान के दौरान नगर निगम कमिश्नर विजय दत्ता सहित अपर आयुक्त राजेश राठौड़, अपर आयुक्त मेहताब सिंह, अपर आयुक्त कमल सोलंकी, अपर आयुक्त मयंक वर्मा, रणबीर सिंह, पवन सिंह, उपायुक्त विनोद शुक्ल, आर एल कोहली, सहायक आयुक्त ईशाक धाकड़ सहायक आयुक्त सीबी मिश्रा ओर सभी जोनल अधिकारियों सहित एएचओ और वार्ड प्रभारी उपस्थित रहे।