ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश सरकार के कर्जमाफी की खोली पोल
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी से दर दर भटक रहे आदिवासी
पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सेक्टर सम्मेलनों में भाग लिया
खबर नेशन / Khabar Nation
झाबुआ। मुख्यमंत्री कमलनाथ झाबुआ में छाती ठोक कर कर्ज माफी की बात करते हैं कि हमने आदिवासी भाइयों को कर्ज माफ किया, लेकिन उनकी पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रदेश सरकार की कर्जमाफी योजना की पोल खोल दी है। किसी भी आदिवासी किसान भाई का 2 लाख रुपए तक का कर्ज माफ नहीं हुआ है। भाजपा सरकार में आदिवासी बंधु जिनी योजनाओं का लाभ का थे थे सारी योजनाएं कमल ना सरकार ने बंद कर दी है आदिवासी अंचल का किसान युवा और हर वर्ग आज योजनाओं के लिए दर दर भटक रहा है
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री राकेश सिंह ने रविवार को झाबुआ विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी भानु भूरिया के समर्थन में सेक्टर वार प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठकों में भाग लिया। प्रदेश अध्यक्ष ने कल्याण पूरा मंडल के पिपलिया, राणापुर मंडल के वन सेक्टर ओर ढोल्यावाड में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। श्री सिंह के साथ वरिष्ठ नेता श्री कृष्ण मुरारी मोघे, सांसद श्री गुमान सिंह डामोर, श्री गजेंद्र पटेल, पूर्व मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल एवं जिलाध्यक्ष श्री ओम शर्मा उपस्थित थे।
यह चुनाव झाबुआ के भाग्य का फैसला करने वाला
पिपलिया में श्री राकेश सिंह ने कहा कि प्राकृतिक आपदा आती है या बारिश के कारण फसलें खराब होती है तो आदिवासियों के सुख-दुख में कभी भी उनके पास आकर कांतिलाल भूरिया या कोई भी कांग्रेस नेता खड़ा नहीं हुआ। सिर्फ वोट लेने के लिए चुनाव के समय कांग्रेस के नेता आदिवासी भाइयों के पास आते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा आदिवासी सजक है और इसलिए लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में उसने भारतीय जनता पार्टी को जिताया।
इस चुनाव में कांतिलाल भूरिया का घमंड तोड़ना है
उन्होंने कहा कि झाबुआ में आजादी के बाद लंबे समय तक कांग्रेस को जीत मिली और इसी के दम पर कांग्रेस नेता दावा करते रहे की यह क्षेत्र उनका है। आदिवासी भाइयों के दम पर ही कांतिलाल भूरिया लंबे समय तक विधायक, सांसद और केंद्रीय मंत्री रहे लेकिन इस क्षेत्र के विकास के नाम पर उन्होंने एक ईंट तक नही लगाई। श्री सिंह ने कहा कि आदिवासी भोलेआदिवासी भाइयों को मुख्यधारा से जोड़ने का काम नही किया। इसीलिए कांतिलाल भूरिया को चुनाव हराकर उनका घमंड तोड़ना है और बताना है कि आदिवासी उनका गुलाम नही है।
उपचुनाव की जीत से भाजपा सरकार बनने का रास्ता साफ होगा
वन सेक्टर में प्रभारी एवं सह प्रभारियों को संबोधित करते हुए श्री राकेश सिंह ने कहा कि यह चुनाव साधारण चुनाव नहीं है, यह चुनाव झाबुआ के भाग्य का फैसला करने वाला चुनाव है। इस चुनाव में भानु भूरिया को जिताया ओर कांग्रेस को हराया तो आपके साथ धोखा करने वाली और जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने वाली कांग्रेस की धोखेबाज सरकार प्रदेश से बाहर हो जाएगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो जाएगा।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों को धोखा दिया। मतदान के पहले भी लालच प्रलोभन लेकर आएंगे लेकिन हमें कांग्रेस के बहकावे में नही आना है।
प्रदेश अध्यक्ष का आदिवासी परम्परा से किया स्वागत
प्रदेश अध्यक्ष ने जनसंपर्क के दौरान आदिवासी अंचल के प्रमुख धार्मिक स्थलों में पहुँचे ओर देव दर्शन भी किए। श्री राकेश सिंह ने हाटपिपल्या महादेव मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव एवं हाथीपांवा में संकीर्तन में शामिल हुए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में आदिवासी अंचल की जनता मौजूद थी। ढोल्यावाड में कार्यकर्ताओं ने आदिवासी परंपरा से स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष को जैकेट ओर साफा पहनाकर स्वागत किया।