मप्र कांगे्रस सेवादल बोर्ड की बैठक प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में संपन्न
खबर नेशन / Khabar Nation
प्रदेश कांगे्रस कार्यालय के सभाकक्ष में आज मध्यप्रदेश कांगे्रस सेवादल बोर्ड बैठक आयोजित हुई। बैठक में सेवादल बोर्ड के सम्मानीय सदस्य मध्यप्रदेश शासन के मंत्रीद्वय तुलसी सिलावट एवं कमलेश्वर पटेल, राज्यसभा सदस्य राजमणि पटेल, योगेश यादव, डी.एस. दुग्गल, दिनेश प्रसाद पांडे, ओमकार यादव, भूपेन्द्र गुप्ता, पदेन सचिव सेवादल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. सत्येन्द्र यादव, महिला सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती राजकुमारी रघुवंशी, मुईन उद्दीन सिद्वीकी, निहाल अहमद सहित मप्र कांगे्रस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रकाश जैन, महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी प्रशासन राजीव सिंह आदि उपस्थित थे।
बैठक में कांगे्रस सेवादल द्वारा आगामी समय में आयोजित किये जाने वाले संगठनात्मक कार्यक्रमों के संदर्भ में विस्तृत चर्चा कर कार्ययोजना तैयार की गई।
Related Articles
Leave a Comment
Warning! please config Disqus sub domain first!