जौरा में भारी बारिश के बीच भी नहीं थमा लोगों को उत्साह

प्रदेश को विकसित, समृद्व व शक्तिशाली राज्य बनाने के लिए फिर बनाएं भाजपा की सरकार

ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष

वरिष्ठ नेताओं ने कैलारस, जौरा एवं मुरैना में सभाओं को संबोधित किया

खबर नेशन/ Khabar Nation

मुरैना। 2003 से पहले मध्य प्रदेश बीमारू राज्यों की श्रेणी में शामिल था। कांग्रेस ने गरीबों से किए गए वादे को नहीं निभाया, जिसकी वजह से प्रदेश में गरीबी का स्तर बढ़ता गया। सड़कों की जगह सिर्फ गड्ढे दिखाई देते थे। बिजली के नाम पर सिर्फ लट्टू जला करते थे लेकिन जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई है, तब से प्रदेश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रदेश बीमारू राज्य से निकलकर विकसित राज्यों की श्रेणी में आ गया है। भारतीय जनता पार्टी का ध्येय यानि विकास है। इसलिए मध्य प्रदेश को विकसित, समृद्व व शक्तिशाली राज्य बनाने के लिए फिर से भाजपा की प्रचंड बहुमत से सरकार बनाएं। यह बात केन्द्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को ग्वालियर-चंबल संभाग की जन आशीर्वाद यात्रा के कोलारस, जौरा एवं मुरैना में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए कही। तीनों वरिष्ठ नेता मुरैना तक रथ में सवार होकर साथ चले और जनता का आशीर्वाद मांगा। वहीं जगह-जगह यात्रा का भव्य एवं ऐतिहासिक स्वागत किया गया।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी हमने तय किया है हमारे बच्चे जो काम सीखना चाहते हैं अलग-अलग कंपनियों में काम सीखना चाहते हैं, उन्हें काम कंपनी में सिखाएंगे और 8 हजार रुपए महीना स्टाइपेंड दिया जाएगा। आप सब परिवार की तरह हैं आप लोगों की तकलीफ दूर करना, आपकी जिंदगी में बेहतरी लाना हमारा कर्तव्य है। जितनी सड़कें भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाई हैं कभी कांग्रेस ने बनवाई थी क्या? कर्ज माफी के नाम पर कमलनाथ जी ने धोखा दिया, किसान डिफाल्टर हो गए और डिफाल्टर किसानों के 2200 करोड़ रुपए ब्याज के भाजपा सरकार ने भरे हैं। उन्होंने कहा कि 6 हजार रुपए हर साल किसान के खाते में डाले जाएंगे तो 2-2 हजार रुपए की किश्त में डाले जा रहे हैं। जब मैं चौथी बार मुख्यमंत्री बना तो मुझे भी लगा प्रधानमंत्री जी 6 हजार रुपए डाल रहे हैं, मैं भी 4 हजार रुपए किसानों को दूँ लेकिन अब प्रधानमंत्री जी 6 हजार रुपए डालेंगे और मैं भी 6 हजार रुपए अब डालूंगा। लाडली बहनों को पहले 1000 फिर 1200 फिर 1500 फिर 1750 फिर 2200 से बढ़ाकर 3000 रुपए कर दूंगा। आपकी जिंदगी में आनंद और प्रशन्नता कैसे आये इसकी चिंता मैं कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि नौकरी के अलावा स्वरोजगार योजनाओं के अंतर्गत भी कोई अपना बिजनेस व्यापार, काम-धंधा चालू करना चाहेगा तो मामा बैंक से लोन दिलवाएगा और गारंटी भी मम्मी-पापा नहीं लेंगे, सरकार गारंटी लेगी, मामा गारंटी लेगा। जौरा की सभा में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं आपकी वर्षों पुरानी मांग पूरी कर रहा हूं। जौरा को नगर पालिका बनाया जाएगा।

देश और प्रदेश आगे बढ़े इसलिए भाजपा आशीर्वाद मांगने आई हैः नरेन्द्र सिंह तोमर

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज देश विश्व के प्रगतिशील देशों की श्रेणी आकर खड़ा हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री श्विराज सिंह चौहान दिन-रात जनता की सेवा में लगे हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी की सोच राष्ट्र प्रथम के भाव की रही है। भारत आगे बढ़े, मध्य प्रदेश आगे बढ़े यह प्रयत्न भारतीय जतना पार्टी का है, इसलिए जन आशीर्वाद यात्रा के माध्यम से भाजपा आपसे आशीर्वाद मांगने आई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दें और आने वाले चुनाव में भाजपा की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य की सरकार गरीब कल्याण के विषयों पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री श्री मोदी जी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से हर गरीब को पक्का आवास, उज्जवला गैस कनेक्शन और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य बीमा का लाभ मिला है। गरीब कल्याण का यह संकल्प लगातार जारी रहे इसलिए केन्द्र और राज्य में भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है। विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा को जिताएं और विकास के संकल्प के आगे बढ़ाएं।

जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा जनसैलाब बता रहा जनता भाजपा को अशीर्वाद दे रही हैः शर्मा

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार में मध्य प्रदेश स्वर्णिम प्रदेश के रूप में पहचाना जाता है। भाजपा सरकार की योजनाओं से हर घर लाभांवित हो रहा है। जन आशीर्वाद यात्रा में उमड़ा यह जनसैलाब बता रहा है कि प्रदेश की जनता भाजपा को अपना अपार स्नेह और आशीर्वाद प्रदान कर रही है। हमें पूर्ण विश्वास है कि हम भाजपा सरकार की नीतियों, संगठन तंत्र के बल और जनता जनार्दन के आशीर्वाद से आगामी विधनसभा चुनाव में ऐतिहासिक विजय हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को भारत माता के जयकारे से बड़ी आपत्ति है। दुर्भाग्य की बात है कि राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से उनके नेता भारत माता के जयकारे को अनुशासन हीनता बता रहे हैं। कांग्रेस नेता का शर्मनाक बयान उनकी असली सोच को दर्शाता है। आने वाले चुनाव में कांग्रेस की इसी सोच को खत्म करना है और भाजपा को फिर जिताना है।

जौरा में भारी बारिश के बीच भी नहीं थमा लोगों को उत्साह

जन आशीर्वाद यात्रा देर रात जौरा पहुंची, जहां जनसभा हुई। इस अवसर पर भारी बारिश होती रही लेकिन लोगों को उत्साह नहीं कम हुआ। स्थानीय लोग केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा की एक झलक देखने और लोकप्रिय नेताओं को भाषण सुनने के लिए जुटे रहे। भारी बारिश के बीच वरिष्ठ नेताओं ने सभा को संबोधित किया और लोगों को आभार व्यक्त किया।

यात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

ग्वालियर-चंबल संभाग की यात्रा का प्रारंभ शुक्रवार को सबलगढ़ से हुआ। उसके बाद यात्रा आगे की ओर रवाना हुई। यात्रा में जनता का अभिवादन करते हुए केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर चलते रहे। कैलारस पहुंचने पर रथ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा शामिल हुए। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने वरिष्ठ नेताओं फूल मालाओं से स्वागत किया तो वहीं लाडली बहनों ने मुख्यमंत्री व यात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने भी हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। स्वागत का यह फैसला लगातार चल रहा है। यात्रा को लेकर लोगों के उत्साह को देखकर वरिष्ठ नेता भी गदगद हो गए और उन्होंने जनता का अभिवादन किया। साथ ही कहा कि यह उत्साह बनाए रखना। आपके उत्साह से प्रदेश में फिर भाजपा की सरकार बनेगी।
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री श्री रणवीर सिंह रावत, यात्रा सह प्रभारी चौ. मुकेश चौधरी, पूर्व विधायक सुबेदार सिंह राजौधा, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी श्री जवाहर प्रजापति, प्रदेश प्रवक्ता श्री बृजगोपाल लोया, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिल महेश्वरी,  प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य श्री बृजराज सिंह, मंडल अध्यक्ष श्री पंकज गुप्ता, विधानसभा संयोजक श्री आशाराम कुशवाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रकाश त्यागी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सबसे बड़ा सर्वे :

मध्यप्रदेश का सबसे भ्रष्ट मंत्री कौन?

जवाब देगी जनता 

मध्यप्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव नवंबर 2023 में संभावित हैं। विपक्षी दल कांग्रेस मध्यप्रदेश सरकार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा रहा है। खबर नेशन यह नहीं कहता कि सभी मंत्री भ्रष्ट हैं।

जनता जनार्दन भी कई मंत्रियों के भ्रष्टाचार का शिकार हुई है। आखिर क्या है वस्तु स्थिति?

कौन है मध्यप्रदेश का भ्रष्ट मंत्री

जनता फैसला करेगी।

हम शीघ्र ही सर्वे प्रक्रिया आपके समक्ष चालू कर रहे है। आग्रह है आप खबर नेशन डॉट कॉम द्वारा करवाए जाने वाले सर्वे में अपना मत प्रकट करें। आपके निर्णय को प्रकाशित किया जाएगा लेकिन आपका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

धन्यवाद

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment