मध्यप्रदेश के विकास में जोशी जी ने मजबूत योगदान दिया : नरेंद्र मोदी

 

प्रधानमंत्री   मोदी,   अमित शाह समेत केंद्रीय नेताओं ने दी स्व. कैलाश जोशी को श्रद्धांजलि

भोपाल। पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता स्व.   कैलाश जोशी को प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष   अमित शाह, केंद्रीय रक्षा मंत्री   राजनाथ सिंह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष   जे.पी.नड्डा ने श्रद्धांजलि अर्पित की है। केंद्रीय नेताओं ने ईश्वर से स्व. जोशीजी की आत्मिक शांति एवं उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की है।
प्रधानमंत्री   नरेंद्र मोदी ने स्व. कैलाश जोशी जी के निधन पर ट्वीट करते हुए कहा कि   कैलाश जोशी जी एक ऐसे शूरवीर थे, जिन्होंने मध्यप्रदेश के विकास में एक मजबूत योगदान दिया। उन्होंने मध्य भारत में जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की। उन्होंने एक प्रभावी विधायक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनके निधन से पीड़ा हुई। उनके परिवार और समर्थकों के प्रति संवेदना।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय गृहमंत्री   अमित शाह ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वह एक जमीन से जुड़े नेता थे जो सदैव जनता के हितों के लिए प्रयासरत रहे। म.प्र में संगठन विस्तार में उनकी अहम भूमिका रही। मैं उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
केंद्रीय रक्षा मंत्री   राजनाथ सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री   कैलाश जोशी के निधन से मुझे गहरी वेदना की अनुभूति हुई है। वे कुशल प्रशासक एवं संगठनकर्ता थे। उन्होंने म. प्र. में संगठन को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। मैं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष   जगत प्रकाश नड्डा ने कहा कि मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता   कैलाश जोशी जी के निधन से मन अत्यंत दुखी है। उनका निधन संगठन के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। मैं शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।

 

वरिष्ठ नेता   कैलाश जोशी जी के निधन से भाजपा परिवार में शोक

प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने शोक व्यक्त किया

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय   कैलाश जोशी जी का रविवार को निधन हो गया।   जोशी जी के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष   राकेश सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री   शिवराज सिंह चैहान, केंद्रीय मंत्री   नरेंद्र सिंह तोमर,   प्रहलाद पटेल,   फग्ग्नसिंह कुलस्ते, नेता प्रतिपक्ष   गोपाल भार्गव, पार्टी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव   कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश संगठन महामंत्री   सुहास भगत ने   कैलाश जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद   राकेश सिंह ने कहा कि राजनैतिक शुचिता व समर्पण के प्रतीक भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठनेता व मध्यप्रदेश के पूर्वमुख्यमंत्री आदरणीय कैलाश जोशी जी के निधन से स्तब्ध हूँ। राजनीति को दिशा देने के साथ ही पार्टी व प्रदेश के विकास में आपका योगदान अभूतपूर्व है। ईश्वर पुण्यात्मा को  चरणों में स्थान प्रदान करें।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री   शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने वाले, निर्धन और कमजोर की आवाज, विनम्र व मृदुभाषी राजनेता, पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय कैलाश जोशी के अवसान के साथ ही एक युग का अंत हो गया। अपनी मधुर वाणी से सहज ही लोगों का हृदय जीत लेने वाले प्रखर वक्ता, राजनीति के अजातशत्रु, आदरणीय स्व. कैलाश जोशी के अद्वितीय प्रशासकीय गुणों के सभी प्रशंसक थे। हम सब उनके सपनों के गौरवशाली, वैभवशाली और समर्थ मध्यप्रदेश के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं। आज मध्यप्रदेश ने अपने एक अनमोल रत्न को खो दिया है। गरीबों, वंचितों के उत्थान और कल्याण के लिए अपना संपूर्ण जीवन होम कर देने वाले श्रद्धेय कैलाश जोशी जी सदैव मध्य प्रदेश की जनता के दिलों में रहेंगे। प्रदेश के लाल के चरणों में श्रद्धा के सुमन अर्पित करता हूं।
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   प्रभात झा ने कहा कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री   कैलाश जोशी जी का निधन भारतीय जनता पार्टी की अपूर्णीय क्षति है। वे एक कुशल संगठनकर्ता और प्रशासक थे। उन्होंने संघर्ष के साथ शुचिता की राजनीति की। उनके निधन पर शोक व्यक्त करता हॅू। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं अपने   चरणों में स्थान दें।
केंद्रीय मंत्री   नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री   कैलाश जोशी जी का दुःखद निधन हम सबके लिए भारी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने  चरणों में स्थान दे व परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
केंद्रीय मंत्री   थावरचंद गेहलोत ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि आदरणीय कैलाश जोशी जी सरल व सहज स्वभाव के नेता थे। वे अनुशासन प्रिय थे। उन्होंने प्रदेश में निरंतर प्रवास कर संगठन को मजबूत करने का काम किया। मध्यप्रदेश में पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री बनकर उन्होंने कार्यकर्ताओं को गौरव प्रदान किया। उनका निधन मेरी व्यक्तिगत क्षति है। प्रभु उनको  चरणों में स्थान दें।
केंद्रीय मंत्री   फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि मध्यप्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी जी के निधन की खबर सुनकर स्तब्ध हूँ। वे एक सच्चे जनसेवक व नेकदिल इंसान थे, ये सिर्फ भाजपा की क्षति नहीं है अपितु यह पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
केंद्रीय मंत्री   प्रहलाद पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में जनसंघ की यात्रा प्रारंभ करने वाली पीढ़ी के श्रृद्धेय कैलाश जी जोशी नहीं रहे। ये मेरी व्यक्तिगत क्षति भी है। मेरे लिए स्नेह, आशीर्वाद और आदेश देने वाले महान सिद्धांतवादी नेता अब हमारे बीच नहीं हैं। ईश्वर चरणों में स्थान दें यही प्रार्थना है। 91 वर्ष की आयु में सादगी, ईमानदारी और स्पष्टवादिता की प्रतिमूर्ति को नमन करता हूँ।
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव   कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि पार्टी के तपोनिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री   कैलाश जोशी जी के निधन से द्रवित हूँ। बहुत खालीपन सा महसूस हो रहा है। ईश्वर उन्हें अपने  चरणों में स्थान दे और परिजनों को ये अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
नेता प्रतिपक्ष   गोपाल भार्गव ने कहा कि श्रद्धेय कैलाश जोशी जी के निधन से मध्यप्रदेश की राजनीति के एक स्वर्णिम अध्याय का अवसान हुआ है। मध्यप्रदेश भाजपा के आधार स्तंभ, ईमानदार और सादगी की प्रतिमूर्ति पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय कैलाश जोशी जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। आदरणीय कैलाश जी राजनीति के संत थे। विगत 4 दशक से मुझे निरन्तर उनका सानिध्य मिलता रहा। उनसे जुड़ी अनेक स्मृतियां मेरे जहन में है। लेकिन अब राजनीति में उन जैसे व्यक्तित्व वाला दूसरा कैलाश जोशी कोई हो नही सकता। उनका निधन मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। नेताप्रतिपक्ष   भार्गव ने कहा कि नगरपालिका अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री तक का बेदाग सफर रहा। उनके निधन से भाजपा-संगठन ने एक दिव्य और सर्वश्रेष्ठ कार्यकर्ता खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।
पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री   सुहास भगत ने कहा कि मा. कैलाशजी जोशी का अवसान जनसंघ के स्थापना काल से दल को और पुष्ट करने के लिये परिश्रम करने वाले “राजनीति के संत” की उपाधि प्राप्त करने वाले एक अनुपमेय राजनेता रहे हैं। आप पहले गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्री एवं पार्टी के अध्यक्ष भी रहे। आपके चरणों में सादर श्रद्धांजलि।

शोक संवेदना व्यक्त

 भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता   कैलाश नारायण सारंग, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, सांसद एवं प्रदेश संगठन प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्धे, पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष   षिवराजसिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व सांसद   प्रभात झा, केन्द्रीय मंत्री   नरेन्द्रसिंह तोमर,   थावरचन्द्र गेहलोत,   प्रहलाद पटेल,   फग्गनसिंह कुलस्ते, वरिष्ठ नेत्री सु  उमा भारती, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव   कैलाश  विजयवर्गीय, पार्टी की राष्ट्रीय सचिव व सासंद  मती ज्योति धु्रर्वे, वरिष्ठ नेता   विक्रम वर्मा, सासंद डॉ. सत्यनारायण जटिया, सांसद   नंदकुमार सिंह चौहान, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद   राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री   सुहास भगत एवं नेता प्रतिपक्ष   गोपाल भार्गव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री   कैलाश जोशी जी निधन पर शोक व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की है।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष   अरविन्द सिंह भदौरिया,   विनोद गोटिया,  मति रंजना बघेल, सु  उषा ठाकुर,   रामलाल रौतेल,   प्रदीप लारिया,   सुदर्शन गुप्ता,   रामेश्वर शर्मा,   विजेश लुणावत,   जीतू जिराती, प्रदेश महामंत्री   अजयप्रताप सिंह,   बंशीलाल गुर्जर,   मनोहर उंटवाल,   विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश मंत्री  मति संपतियां उइके,   बृजेन्द्रप्रताप सिंह,  मति कृष्णा गौर,   कन्हईराम रघुवंशी,   बुद्धसेन पटेल,   सरतेन्दु तिवारी,   रघुनाथ भाटी,   पंकज जोशी, सु  कविता पाटीदार, प्रदेश कोषाध्यक्ष   हेमंत खण्डेलवाल, प्रदेश कार्यालय मंत्री   सत्येन्द्र भूषण सिंह,   राजेन्द्र सिंह राजपूत, भोपाल संभाग के संभागीय संगठन मंत्री   आशुतोष तिवारी, प्रदेश मीडिया प्रभारी   लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी   संजय गोविन्द खोचे,   उदय अग्रवाल एवं   सर्वेश तिवारी, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता डॉ. दीपक विजयवर्गीय, प्रदेश प्रवक्ता   आलोक संजर, प्रो. चिंतामणि मालवीय,   रजनीश अग्रवाल,   नागरसिंह चौहान, सु  राजो मालवीय,   हिदायतुल्लाह शेख,   राहुल कोठारी,   उमेश शर्मा एवं   राजपाल सिंह सिसोदिया ने    कैलाश जोशी जी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment