विशेष सदस्यता अभियान हेतु प्रदेश स्तरीय टोली का गठन

खबर नेशन/ Khabar Nation

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सासंद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने विशेष सदस्यता अभियान के लिए प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया है। विशेष सदस्यता अभियान की प्रदेश स्तरीय टोली का संयोजक पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल को बनाया गया है। वहीं सदस्यों में इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. नदिता पाठक, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवपुरी श्रीमती नेहा यादव, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री रंजीत चौहान, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नानूराम कुमावत, अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री पंकज सिंह टोकम, अजा मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री बलजीत सिंह चौहान, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री श्री पदम सिंह ठाकुर, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री श्री जावेद अख्तर एवं आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक श्री अमन शुक्ला को शामिल किया है।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment