भोपाल की बेटी हिमाचल प्रदेश में आयोजित करेगी दन्त चिकित्सकों के लिए सेमिनार

 

खबर नेशन / khabar nation

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भोपाल की बेटी डाॅ करिश्मा प्रधान देवेन्द्र दन्त चिकित्सकों के लिए सेमिनार का आयोजन करने जा रही हैं। 12 और 13 अक्टूबर को होने जारहे इस सम्मेलन में दक्षिण अफ्रीका के प्रसिद्ध दन्त चिकित्सक डाॅ एन्डू्र हाल प्रमुख वक्ता के तौर पर मौजूद रहेंगे।

तथास्तु दन्त चिकित्सालय समूह की प्रमुख डाॅ करिश्मा प्रधान देवेन्द्र ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दक्षिण अफ्रीका के ही डाॅ अश्विन साम्बासीवन और लंदन की डाॅ निधि श्रीरवास्वत भी इस सम्मेलन में उपस्थित रहेंगे।

दिल्ली के डाॅ अथरेया राजागोपाल और उदयपुर के डाॅ अक्षय सिंघी दन्त चिकित्सा के क्षेत्र में प्राप्त अपने अनुभव प्रस्तुत करेंगे। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथ होंगे। डाॅ करिश्मा ने बताया इस आयोजन से पूर्व वह पिछले साल जुलाई में और इसी वर्ष जनवरी में इसी तरह के आयोजन मनाली और गोवा में कर चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि इन आयोजना का उद्देश्य दन्त चिकित्सकों को दन्त चिकित्सा के क्षेत्र में सम्मिलित हो रही नई तकनीकों से अवगत कराना है। आम आदमी भी दांतों की पीड़ा से परिचित हो इसके लिए रन फाॅर डेन्टल अवेयरनेस मेराथन दोड़ का भी आयोजन किया जाएगा। मिसेज इण्डिया इन्टरनेशनल एवं मिसेज मध्यप्रदेश का सम्मान प्राप्त डाॅ रीनू यादव की अध्यक्षता में सम्मेलन के दौरान फैशन शो और सांस्कृतिक आयोजन भी होगा।

Share:


Related Articles


Leave a Comment