नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं एनआरसी का कांगे्रस शांति मार्च कर करेगी विरोध


कमलनाथ जी करेंगे नेतृत्व
भोपाल, /

     अखिल भारतीय कांगे्रस कमेटी के निर्देश पर बुधवार, 25 दिसम्बर को प्रदेश कांगे्रस अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में हजारों कांगे्रसजन, समान विचारधारा के दल, सामाजिक संगठन एवं युवा केंद्र सरकार द्वारा पारित नागरिक संशोधन अधिनियम एवं एनआरसी के विरोध में रंगमहल चैराहे से मिंटो हाॅल गांधी प्रतिमा तक शांति मार्च करेंगे।
    इस तारतम्य में आज प्रदेश कांगे्रस कार्यालय में प्रदेश कांगे्रस उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी श्री चंद्रप्रभाष शेखर, शहर एवं जिला कांगे्रस अध्यक्ष श्री कैलाश मिश्रा एवं श्री अरूण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में भोपाल के कांगे्रसजनों की एक अतिआवश्यक बैठक आहूत की गई। जिसमें श्री चंद्रप्रभाष शेखर ने पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। श्री राजीव सिंह ने शांति मार्च की तैयारियों से कांगे्रसजनों को अवगत कराया तथा अधिक से अधिक संख्या में शांति मार्च में सम्मिलित होने की अपील की।
    कोषाध्यक्ष श्री गोविंद गोयल ने सुझाव दिया कि हजारांे की संख्या में उपस्थित कांगे्रसजन गांधी टोपी लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से शांति मार्च में उपस्थित हों, जिससे कार्यक्रम की गरिमा कांगे्रस की परंपरानुसार प्रदर्शित हो सके।
प्रदेश कांगे्रस के महामंत्री मो. सलीम ने नागरिक संशोधन विधेयक को संविधान की भावना के विपरीत बताते हुए इसका शांति मार्च के माध्यम से पुरजोर विरोध करने के लिए लोगों को प्रेरित किया।
    पूर्व महापौर दीपचंद यादव ने सुझाव दिया कि सभी पार्षदगण अपने-अपने वार्ड के बैनरों के साथ शांति मार्च में सम्मिलित हों। पूर्व विधायक जोधाराम गुर्जर ने कहा कि भोपाल के आसपास के सभी जिलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से हजारों की संख्या मंे जो कांगे्रसजन सम्मिलित हो रहे हैं, उन्हें सेवादल के लोग अनुशासनपूर्वक पंक्तिबद्ध कराकर शांति मार्च को प्रभावी बनाये। महिला कांगे्रस अध्यक्ष मांडवी चैहान ने कहा कि शांति मार्च में हजारों की संख्या में महिला कांगे्रस नेत्रियां भाग लेंगी।
    प्रदेश कांगे्रस प्रवक्ता श्री रवि सक्सेना ने कहा कि शांति मार्च को श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में अनुशासनात्मक रूप से संपादित करवायें, जिससे पूरे देश में कांगे्रस के इस शांति मार्च की गूंज सुनाई दे।
    जनसंपर्क मंत्री श्री पी.सी. शर्मा ने पूरे शांति मार्च को भव्यता प्रदान करने हेतु कांगे्रसजनों से अनुशासन में रहकर गरिमा प्रदान करने का आव्हान किया।
    सभी उपस्थित जिला कांगे्रस, महिला कांगे्रस, युवा कांगे्रस, भाराछासं. एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों से उपस्थितजनों ने इस शांति मार्च में हजारों की संख्या में सम्मिलित होने का संकल्प लिया। अंत में श्री बलवंत शाक्य ने आभार प्रदर्शित किया।

मध्यप्रदेश कांगे्रस कमेटी विचार विभाग के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में विचार विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत हुई। बैठक में  बुधवार 25 दिसम्बर को प्रदेश कांगे्रस के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी के नेतृत्व में होने वाले शांति मार्च के संबंध में चर्चा की गई। बैठक को प्रदेश कांगे्रस के उपाध्यक्ष श्री प्रकाश जैन ने भी संबोधित किया।
श्री गुप्ता ने विचार विभाग के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि 25 दिसम्बर को कांगे्रस द्वारा आयोजित शांति मार्च में अधिक से अधिक संख्या में अपने साथियों सहित अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर विचार विभाग के पदाधिकारीगण सुभाष बाथम, डाॅ. संजय त्रिवेदी, श्री बुधेलिया, अभिषेक श्रीवास्तव, मनीष गोस्वामी, राकेश भूरिया, प्रिंस सिंह, मोनू गर्ग, अमरसिंह भूरिया, आकाश जाटव, मंगलसिंह यादव, दिनेश सोनी, मनोज मिश्रा, अशोक मनहर, ममता सिंह सेंगर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी शामिल थे।
    इस अवसर पर प्रदेश कांगे्रस मीडिया विभाग के उपाध्यक्षद्वय अभय दुबे एवं भूपेन्द्र गुप्ता, पूर्व महापौर विभा पटेल, सुनील सूद, महामंत्री डाॅ. महेन्द्र सिंह चैहान,, जहीर अहमद, पार्षदगण मोनू सक्सेना, गुड्डू चैहान, अमित शर्मा, मीना यादव, गिरीश शर्मा, प्रवीण सक्सेना, विवेक त्रिपाठी, आभा सिंह, दुर्गेश शर्मा, वहीद लश्करी, जवाहर पंजाबी, शाहवर आलम, प्रशांत गुरूदेव, शेरसिंह, राहुल राठौर, राजकुमार सिंह, रामराज तिवारी, असमत सिद्धीकी सहित बड़ी संख्या में कांगे्रसजन उपस्थित थे।       

 

Share:


Related Articles


Leave a Comment