राज्यपाल श्री टंडन से उच्च शिक्षा मंत्री श्री पटवारी की सौजन्य भेंट


खबर नेशन / khabar nation   

भोपाल : राज्यपाल  लालजी टंडन से आज राजभवन में उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी ने सौजन्य भेंट की। श्री पटवारी ने राज्यपाल को प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों से अवगत कराया।

उन्होंने राज्यपाल को विभिन्न विषयों में हुए सुधारों और परिवर्तनों की जानकारी दी। प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा हरिरंजन राव उपस्थित थे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment