डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कियाः वीरेन्द्र खटीक

कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है, भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के उदघाटन सत्र में वक्ताओं ने कहा

खबर नेशन/ Khabar Nation

ग्वालियर। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीन संकल्प भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ आगे बढ़ना होगा। हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है। जबकि भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय नेतृत्व और संगठन भारत के निर्माण में लगा है। देश की उन्नति और प्रगति के लिए भाजपा का संगठन जिस तरीके से काम कर रहा है, वह अद्भुत है। हमारे लिए देश और दल दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को प्राणपण के साथ जुटना है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व और सभी नेताओं ने पार्टी को सक्रीय बनाने के लिए जो योजना बनाई है, उसके क्रियान्वयन में पूरी पार्टी और हम सब लगे हुए हैं। हमें मिलकर पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक ले जाना है।

भाजपा विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती हैः भूपेन्द्र यादव

केन्द्रीय मंत्री व प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव ने प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह वृहद कार्यसमिति अपने आप में एक्शन प्लान वाली कार्यसमिति है। यहां पर चिंतन-मंथन के बाद हम विजय संकल्प के साथ जनता के बीच जाएंगे। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के तीन संकल्प भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टीकरण के खिलाफ आगे बढ़ना होगा। हमें जनता को बताना होगा कि कांग्रेस सिर्फ झूठ की गारंटी देती है। जबकि भाजपा की सरकार विकास का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत करती है। आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्रीय नेतृत्व और संगठन भारत के निर्माण में लगा है। देश की उन्नति और प्रगति के लिए भाजपा का संगठन जिस तरीके से काम कर रहा है, वह अद्भुत है। जिस एकात्म मानववाद के संकल्प को लेकर पार्टी ने अपनी यात्रा शुरू की थी उसका पहला संदेश पं. दीनदयाल उपाध्याय ने ग्वालियर से दिया था। ग्वालियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यह राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की कर्मभूमि रहा है। जब कांग्रेस ने लोकतंत्र और जनता के अधिकारों को कुचलने का प्रयास किया तो राजमाता जी ने जेल जाकर हमें इस लड़ाई को लड़ने की प्रेरणा दी थी। ग्वालियर इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि यहां कि हर गली और चौराहे पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी के होने का आभास होता है। आज अटल जी की प्रेरणा से जिस एनडीए का गठन हुआ था उस एनडीए ने 25 साल पूरे किए हैं। मध्यप्रदेश के संगठन की देश में चर्चा होती है। यहां के संगठन को श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी ने सींचा था। मजबूत संगठन का ही परिणाम है कि हमें बीस साल से जनता का आशीर्वाद मिल रहा है और सेवा कर रहे हैं। केन्द्र सरकार के कराए गए विकास कार्यों का ही परिणाम है कि आज भारत दुनिया में पांचवी अर्थव्यवस्था बन गया है। आने वाले पांच सालों में हम तीसरी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए कृत संकल्पित हैं। केन्द्रीय मंत्री श्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि आजकल कांग्रेस कह रही है कि हम गारंटी कार्ड लेकर आएंगे। पहले कांग्रेस, दिग्विजय सिंह और कमलनाथ की गारंटी दे। दिग्विजय सिंह के शासनकाल में मध्यप्रदेश बदहाल होने की गारंटी है। कमलनाथ के डेढ़ साल के शासनकाल में जनहितैषी योजनाओं को बंद कर दिया गया। कार्यकर्ताओं पर झूठे प्रकरण लादे गए, आप सबने यह देखा है। इसलिए झूठ की गारंटी देने वाली कांग्रेस के काले कारनामों को जनता के बीच लेकर जाना होगा और बताना होगा कि यह सिर्फ झूठ, भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण करने की गारंटी मात्र हैं।

विधानसभा का चुनाव विकसित भारत को मजबूती देने का चुनाव : नरेंद्रसिंह तोमर

केंद्रीय कृषि मंत्री एवं प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी राजनीतिक दल के लिए चुनाव एक परीक्षा होता है। आज हम चुनावी योजना में हैं, यह चुनाव सिर्फ हम मध्यप्रदेश की विधानसभा का चुनाव नहीं है। यह चुनाव मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, नरेंद्र सिंह तोमर और कैलाश विजयवर्गीय या किसी व्यक्ति के लिए नहीं है, यह चुनाव विकसित भारत को मजबूती देने का चुनाव है। उन्होंने कहा कि इस राजनीतिक यात्रा में हमारे लिए देश प्रथम पार्टी द्वितीय और स्वयं को तीसरे स्थान पर रखते हैं। हमारे लिए देश और दल दोनों ही महत्वपूर्ण हैं। इसलिए विधानसभा चुनाव में हर कार्यकर्ता को प्राणपन के साथ जुटना है। हमारा केंद्रीय नेतृत्व और सभी नेताओं ने पार्टी को सक्रीय बनाने के लिए जो योजना बनाई है, उसके क्रियान्वयन में पूरी पार्टी और हम सब लगे हुए हैं। हमें मिलकर पार्टी के कार्यक्रमों को नीचे तक ले जाना है।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश वह राज्य है, जहां के कार्यकर्ता अगर मजबूती के साथ संकल्प लेते हैं, तो कोई भी माई का लाल उन्हें रोक नहीं सकता। 2003 और 2008 में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया तो हमें विजय मिली। 2013 में कार्यकर्ताओं ने फिर पूरी जोश और उत्साह के साथ संकल्प लिया। जिसके परिणाम स्वरूप विराट विजय हुई। 2018 के चुनाव में हम कुछ सीटों से पिछड़ गये, लेकिन हमारा वोट प्रतिशत अधिक रहा। 2023 के चुनाव में चूक की कोई संभावना नहीं होनी चाहिए, हम सभी को मिलकर पूरी ताकत के साथ चुनाव में जुटना है। श्री तोमर ने कहा कि वातावरण हमारे अनुकूल है, केंद्र और राज्य की योजनाओं के साथ और पार्टी कार्यकर्ताओं के परिश्रम की पराकाष्ठा करेंगे, तो निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी विजय का वरण करेगी। श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भारत की बुनियाद को मजबूत किया है, उन्होंने 2047 में भारत को विश्वगुरू के रूप में अधिष्ठित होने का जो संकल्प विकसित किया है, उसे पूरा करने में मध्यप्रदेश की भी महत्वूर्ण भूमिका होगी।
राष्ट्रीय महासचिव ने प्रस्तुत किया राजनीतिक प्रस्ताव, केंद्रीय मंत्रियों और कार्यसमिति ने किया समर्थन
उद्घाटन सत्र के पश्चात् वृहद कार्यसमिति बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए समर्पित केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों और ऐतिहासिक निर्णयों के लिए राजनीतिक प्रस्ताव रखा उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और राज्य सरकारें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के आदर्शोंं एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन को अपनी नीतियों के केंद्र में रखते हुए ‘प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय और पग अंत्योदय की दिशा में बढ़ रहीं है। केंद्र और राज्य के भाजपा नेतृत्व में मध्यप्रदेश भी देश की इस विकास यात्रा में एक अहम कड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त करने का अभियान छेड़ा है, जो भारत के लोकतंत्र को परिष्कृत करने वाला है। उन्होंने कहा कि गरीब कल्याण हमारा लक्ष्य है, नारी समृद्धि और नारी सम्मान हमारा अभिमान है। किसान कल्याण के लिए हमारी भाजपा सरकार समर्पित है, उन्होंने कहा कि जनजातीय नायकों को सम्मान और जनजातीय कल्याण के लिए हमारे सरकार दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकारों की हमारे पास अपार उपलब्धियां हैं। उत्साहपूर्ण वातावरण में संगठन के लक्ष्य, चुनाव में पूर्ण विजय का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं।

पिछले नौ वर्ष में बनी पहचान सदियों तक भारत का मार्ग प्रशस्त करेगीः ज्योतिरादित्य सिंधिया

राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि किसी भी देश के पथ, आकार, भविष्य को तय करने के लिए सदियां लग जाती है, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में नौ वर्षों में तय करके दिखाया है। क्षमता से शक्ति तक निर्भरता से आत्मनिर्भरता तक जो एक नई भारत की शक्ति 140 करोड़ जनता के साथ मिलकर आज भारत विश्व पटल पर एक नक्षत्र की तरह उभर चुका है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में देश की जो पहचान पिछले नौ वर्ष में बनी है वह सदियों तक भारत का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने कहा कि कुर्सी और पद महत्वपूर्ण नहीं लेकिन भारत माता की माटी के लिए बलिदान देना सबसे महत्वपूर्ण है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने एक नई विचारधारा के तहत सबका साथ-सबका विकास, सबका साथ और सबका प्रयास लेकर एक जुट होकर भारत माता को आगे बढाने का संकल्प किया। इसलिए भाजपा गरीब किसान, महिला और सबकी है। अगर आंकडे़ देखें तो 2003 में मप्र का बजट 16 हजार करोड़ का था। 2023 में 2.50 लाख करोड़ हो गया है। मप्र के मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं के लाडली लक्ष्मी योजना और लाडली बहना योजना शुरू की है। आज ये इस बात को सिद्ध करता है कि गरीबों का कल्याण अगर कोई करता है तो भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। आज हमें संकल्प लेना होगा कि हमें 2023 में और 2024 में भी भारतीय जनता पार्टी को फिर से सत्ता में लाना है।

डबल इंजन की सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कियाः वीरेन्द्र खटीक

केन्द्रीय मंत्री श्री वीरेन्द्र खटीक ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में केन्द्र और राज्य की डबन इंजन की सरकारों ने देश और प्रदेश में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को लेकर जो काम किए हैं वो कभी नहीं हुए हैं। कांग्रेस ने 60 साल के शासनकाल में सिर्फ तुष्टीकरण की राजनीति की है। आज हमारे सामने फिर चुनाव हैं और कांग्रेस झूठ के सहारे जनता को भ्रमित करने का काम करेगी। ऐसे लोगों को हमें उन्हीं के शब्दों में जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने परिवारवाद, क्षेत्रवाद, जातिवाद को लेकर काम किया है, लेकिन भाजपा ने विकास के एजेंडे पर काम किया और देश दिनों-दिन प्रगति कर रहा है। आज दुनिया में विश्वास कायम है कि मोदी है तो मुमकिन है, इसलिए 2023 के विधानसभा चुनाव जीतने का संकल्प लेकर यहां से जाएं।

कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है - पटेल

केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि राजनैतिक प्रस्ताव हमारा दस्तावेज है। वही हमारा चुनाव का एजेंडा होगा। आज केन्द्र और राज्य सरकार की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर गरीब को मिल रहा है। हमें सरकारों की विकासोन्मुखी नीतियों को लेकर जनता के बीच जाना है और देश और प्रदेश में कांग्रेस की जनविरोधी नीतियों को उजागर करना है। भारतीय जनता पार्टी समाज के हर वर्ग की चिंता करती है। भारतीय जनता पार्टी विकास की राजनीति करती है, वहीं कांग्रेस विनाश की। नारी सम्मान सांस्कृतिक विरासत का सम्मान है। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने लाडली बहना योजना लाकर महिलाओं का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि हम सभी अनुभवी कार्यकर्ता है, हम सबको यहां से विधानसभा चुनाव 2023 और लोकसभा चुनाव 2024 में विजयी संकल्प लेकर आगे बढना है।

जनता के सामने रखें कांग्रेस के काले करनामेंः फग्गन सिंह कुलस्ते

केंद्रीय मंत्री श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने राजनीतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि जब 2018 में मप्र के विधानसभा के चुनाव हुए थे तब भाजपा और कांग्रेस का वोट प्रतिशत देखेंगे तो भाजपा का 41.6 तथा कांग्रेस का 41.5 था। इस नंबर के कारण दुर्भाग्य से 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी और उस समय उसकी जो खामिया हैं और आने वाले समय में हम सभी कार्यकर्ताओं को ध्यान रखने की जरूरत है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने मध्यप्रदेश में संबल योजना गरीबां के लिए बनाई थी लेकिन जब 15 महीने के लिए कांग्रेस की सरकार बनीं तो कांग्रेस ने पाप करते हुए यह योजना बंद कर दी और किसानों को भी झूठे आश्वासन देकर किसानों को भी धोखा दिया। जबकि मप्र के किसानों के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोन का ब्याज माफ कर किसानों को बहुत बड़ी राहत दी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने शहडोल में कहा था कि हम आने वाले समय में रानी दुर्गावती की 500 वीं जयंती पूरे देश में मनाया जाएगा। इसके अलावा संत रविदास जी महाराज का 100 करोड़ रूपए से भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। ऐसे ही कई निर्णय मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने लिए हैं।
प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने राजनैतिक प्रस्ताव का समर्थन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान की जनकल्याणकारी नीतियों से हर वर्ग लाभान्वित हुआ है। आज देश में हितग्राही योजनाओं का लाभ लेकर गरीबी से निजात पा रहे है। मोदी जी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में आगे बढ रहा है, वहीं प्रदेश मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विकासशील प्रदेश की श्रेणी में आ गया है। राजनैतिक प्रस्ताव में प्रदेश के हितग्राहियों की ओर से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी ज्ञापित किया है। राजनैतिक प्रस्ताव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवगीर्य ने रखा और प्रस्ताव का समर्थन केन्द्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री वीरेन्द्र कुमार खटीक, श्री फग्गन सिंह कुलस्ते, श्री प्रहलाद पटेल एवं प्रदेश मंत्री श्री रजनीश अग्रवाल ने किया।
उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कांतदेव सिंह ने की। सत्र के दौरान केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश संयोजक श्री नरेंद्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री श्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश चुनाव प्रभारी श्री भूपेन्द्र यादव, सहप्रभारी श्री अश्विनी वैष्णव, राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रदेश प्रभारी श्री मुरलीधर राव, प्रदेश सह प्रभारी श्री प्रो. रामशंकर कठेरिया, संसदीय बोर्ड के संदस्य श्री सत्यनारायण जटिया, केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, श्री प्रहलाद पटेल, श्री फग्गनसिंह कुलस्ते, डॉ. वीरेन्द्र खटीक, अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालसिंह आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री विक्रम वर्मा, श्री प्रभात झा, श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी, राष्ट्रीय सचिव श्री ओमप्रकाश धुर्वे, प्रदेश सरकार के वरिष्ठ मंत्री श्री गोपाल भार्गव मंचासीन थे। मंच का संचालन पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी श्री मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने किया।

लिखें और कमाएं       

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment