कांग्रेस के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता आंदोलन करते रहेंगे

 

आपमें हिम्मत है तो नगरीय निकाय, महापौर का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली से करवा के दिखाये

भाजपा के एक भी कार्यकर्ता की तरफ आंख उठाकर देखा तो सरकार को चेन से नहीं बैठने देंगे-राकेशसिंह

हाथ में राष्ट्रध्वज लेकर चलने वालों को कलेक्टर थप्पड़ मारेगी-भाजपा यह सहन नहीं करेगी-सुमित्रा महाजन

माफिया गिरी के नाम पर वसूली का धंधा कर रहे है-गोपीकृष्ण नेमा

खबर नेशन /Khabar Nation

इंदौर  / प्रदेश कांग्रेस सरकार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेशसिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, सांसद शंकर लालवानी, नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा, जिला अध्यक्ष अशोक सोमानी सहित सभी विधायकगण, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आज कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देकर, प्रदर्शन कर कलेक्टर कार्यालय का घेराव कर गिरफ्तारियां दी।

धरना आंदोलन कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए श्री राकेशसिंह ने कहा कि आज सभी राष्ट्र भक्त एकत्रित होकर प्रदेश सरकार के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ यह धरना आंदोलन पूरे प्रदेश में एक साथ कर रहे है। हम सभी इस मध्यप्रदेश में भय के वातावरण में जी रहे है। आम आदमी को भी मालूम ही नहीं पड़ता कि उसने जो अपनी मेहनत मजदूरी के साथ घर बनाया है, उसे भूमाफिया की श्रेणी में रख इस सरकार के द्वारा कभी भी तुड़वा दिया जाता है। प्रदेश में इसके पहले ऐसा वातावरण कभी भी नहीं रहा। भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा जोड़ने का काम किया और ये तोड़ने का कर रहे है। आपके इस आतंक से भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। यदि आप प्रदेश में सही भूमाफियाओं के खिलाफ कार्यवाही करने की नियत रखते हो तो भाजपा इस मुहिम में आपके साथ चलने का काम करेगी। जब हमारे द्वारा इसके खिलाफ आंदोलन करने का तय किया तो आपको याद आया कि आम लोगों को परेशान नहीं करना है।

आपने कहा कि कमलनाथजी आप जिस डाल पर बैठें हो वहीं डाल एक दिन टूट जायेगी आपके ही लोग इसे तोड़ने का प्रयास कर रहे है। जो आपके द्वारा माफियाओं के नाम पर आम जनता को और भाजपा कार्यकर्ताओं को परेशान किया जा रहा है। भाजपा के ये कार्यकर्ता राष्ट्रवादी है। ये आपकी डर से झूकने वाले नहीं है।

ये कैसा न्याय है कमलनाथजी कि जो लोग पुलिस को पत्थर मारे, पुलिस की गाड़ी फोडे़े और पुलिस अधिकारी उन पर कोई कार्यवाही करे तो उनका टं्रासफर कर दिया जाता है या लाईन अटेंच कर दिया जाता है, लेकिन जो लोग तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय बोलते है तो उन पर लाठ्यि भांजकर मुकदमा लगाया जाता है। राजगढ़ में तिरंगा लेकर चल रहे हमारे कार्यकर्ता को कलेक्टर खुद ही कार्यवाही करते हुए थप्पड़ मारती है और एसडीएम हमारे कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटती है। क्या यहीं तुम्हारा न्याय है। तुम्हारे इस अन्याय और अत्याचार के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी आंदोलन करती रहेगी। मध्यप्रदेश के इस कौने से उस कौने तक कार्यवाही के नाम पर हमारे एक भी कार्यकर्ता की तरफ अब आपने आंख उठाकर भी देखा तो हम सरकार को चेन से बैठने नहीं देंगे।

आपने कहा कि 70 साल के इतिहास में पहली बार केन्द्र में जनता के हितों में एक से एक निर्णय केन्द्र सरकार के द्वारा लिये गये है। सीएए के नाम पर भ्रम फैलाकर और डर दिखाकर जिस तरह आप विरोध कर रहे है जरा बताये तो कि इसमें देश के किसी भी व्यक्ति का कहां और कैसे नुकसान हो रहा है। आपने प्रदेश सरकार को चेलेंज करते हुए कहा कि यदि आप सहीं हो और जनता आपके साथ है, आप में हिम्मत है तो नगरीय निकाय महापौर चुनने का काम प्रत्यक्ष प्रणाली से क्यों नहीं करवाते हो। हमारे कार्यकर्ता आपकी जनविरोधी कार्यशैली और नीतियों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ते रहेंगे।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि जब भी प्रदेश में सही तरीके से माफियाओं पर कार्यवाही ंहुई है हमने हमेशा समर्थन किया है। प्रमुखता के साथ महत्व दिया है। लेकिन अभी ऐसी कार्यवाही हो रही है जिसमें 70-80 साल पूर्व बने आमजन के घरों को तोड़ने का कार्य किया जाता है। आमजन के घरों को ऐसे तोड़ा जाता है जैसे वो माफिया हो। आपने कहा कि जब पुलिस अधिकारियों के द्वारा सही कार्यवाही की जाती है तो कार्यवाही करने वाले अधिकारियों को बदल दिया जाता है ऐसा क्यों ? वहीं जब तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय बोलने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है कलेक्टर जैसे लोग चांट मारते है यह तो अति है। यह गलत हो रहा है भारतीय जनता पार्टी इसे कभी भी सहन नहीं करेगी।

आपने कहा कि देश में सीएए कानून बना। यह कानून दो तिहाई बहुमत के साथ लोकसभा एवं राज्यसभा सदन से पास हुआ। केन्द्र का कोई भी कानून मानने से राज्य सरकार कैसे इंनकार कर सकती है। आप जब दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार में आओं तब तुम्हारी इच्छा हो तो इसे बदल देना और अभी भी इसमें तुम्हे कुछ गलत लग रहा है तो सुप्रीम कोर्ट क्यों नहीं जाते हो। लोगों को भ्रमितकर डर दिखाकर भड़काना बंद करो। यदि आप जानबुझकर हमारे कार्यकर्ताओं को टारगेट कर गलत करोगे तो भारतीय जनता पार्टी इसे कभी भी सहन नहीं करेगी।

नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा ने कहा कि प्रदेश की इस सरकार ने सारी हदे पार कर दी है। प्रदेश में आमजन, किसान, युवा, व्यापारी सभी ग्रसित होकर इस दिव्यांग और विकलांग सरकार से परेशान है कमलनाथजी के अधिकारी माफिया कार्यवाही के नाम पर वसूली का धंधा कर रहे है। इन्हें नहीं मालूम कि माफिया कौन और कैसा ? राजगढ़ की घटना देखने के बाद ऐसा लगता है कि वहां पर कमिश्नरी लागू हो गई हो। मध्यप्रदेश में ये कौन से कानून का राज चल रहा है, सरकार और अधिकारियों का अंहकार चल रहा है। लेकिन इस अंहकार को तोड़ने का काम ये भारतीय जनता पार्टी के सिपाही हमारे कार्यकर्ता करेंगे। भारतीय जनता पार्टी न्याय और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है और हम इस लड़ाई के माध्यम से देश द्रोहियों को सबक भी सिखायेंगे।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, उमेश शर्मा, सुमित मिश्रा, श्रेष्ठा जोशी, प्रकाश राठौर, नासीर शाह, राजेश, शिरोडकर, अंजू माखीजा, पदमा भोजे ने भी अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन, संभागीय संगठन मंत्री जयपालसिंह चावड़ा, सांसद शंकर लालवानी, वरिष्ठ नेता बाबूसिंह रघुवंशी, गोपीकृष्ण नेमा, अशोक सोमानी, रमेश मेंदोला, श्रीमती मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, आकाश विजयवर्गीय, सुदर्शन गुप्ता, कविता पाटीदार, मधु वर्मा, राजेश सोनकर, मनोज पटेल, उमेश शर्मा, प्रेमनारायण पटेल, कंचनसिंह चौहान, देवराजसिंह परिहार, उमानारायण पटेल, उमाशशि शर्मा, अंजू माखीजा, घनश्याम शेर, गणेश गोयल, कमल बाघेला, गोलू शुक्ला, श्रेष्ठा जोशी, जयदीप जैन, नानूराम कुमावत, जयंत भीसे, हरप्रीतसिंह बक्षी, सुमित मिश्रा, सोनू राठौर,  जे पी मूलचंदानी, कल्याण देवांग, अजयसिंह नरूका, अनंत पंवार, प्रदीप नायर, गौरव रणदिवे, सावन सोनकर, मनस्वी पाटीदार, श्रवणसिंह चावड़ा, पदमा भोजे, रवि रावलिया, राजेश अग्रवाल, सेम पावरी, नासीर शाह, मंजूर एहमद, अनीस खान, वीणा शर्मा, शैलजा मिश्रा, सविता पटेल, सरिता मंगवानी, सीटू छाबड़ा, चन्दू शिन्दे, पं. महेश जोशी, मनीष चौकसे, राजेश शुक्ला, सुधीर देडगे, दिलीप शर्मा, राजेन्द्र राठौर, मुन्नालाल यादव, विनोद खण्डेलवाल, ऋषिसिंह खनूजा, राहुल वाधवानी, महेश कुकरेजा, अश्विन शुक्ला, मनोज मिश्रा, मोहित वर्मा, विजय मालानी, लोकेन्द्रसिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर गिरफ्तारियां दी। पुलिस प्रशासन ने सभी को जिला जेल ले जाकर रिहा किया।

कार्यक्रम का संचालन कमल बाघेला ने किया।

Share:


Related Articles


Leave a Comment