भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फैकने का लिया संकल्प

प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलसिंह चौहान ने

अपने पदाधिकारियों और हजारों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ जी के समक्ष पीसीसी में आयोजित

एक समारोह में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

खबर नेशन / Khabar Nation  

भोपाल । सीहोर जिले के जिला पंचायत सदस्य और प्रजातांत्रिक समाधान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलसिंह चौहान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ जी की उपस्थिति में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में अपने दो हजार से अधिक समर्थकांे के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  कमलनाथ ने पार्टी का सदस्यता फार्म भरवाकर और पार्टी का दुपट्टा पहनाकर  चौहान को सदस्यता ग्रहण करायी।

 कमलनाथ ने कहा कि  चौहान ने स्वयं कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।  चौहान आष्टा विधानसभा से तीन बार विधानसभा का चुनाव लड़ चुके हैं।  चौहान ने जिस जोश और उत्साह के साथ कांग्रेस पार्टी में आकर भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने के लिए जो संकल्प लिया है, उसका संदेश पूरे प्रदेश में जायेगा।  

 कमलनाथ ने कहा कि शिवराज जी ने 18 वर्षों में हर वर्ग के साथ अन्याय और अत्याचार किये हैं। नौजवान, किसान, महिलाएं सभी के साथ कुठाराघात हुआ है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त और परेशान है। शिवराज जी ने 18 वर्षों में 22 हजार से अधिक घोषणाएं की, जिन पर कोई अमल नहीं हुआ और चुनाव आते ही घोषणाएं करते जा रहे हैं, इतने वर्षों बाद लाड़ली बहनों की याद आ गई, जबकि सबसे ज्यादा अत्याचार महिलाओं के साथ ही इस सरकार में हुआ है। भाजपा सरकार में देश का लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। हम सभी को मिलकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना है।

 कमलसिंह चौहान ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर कहा कि कांग्रेस पार्टी को कमलनाथ जी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी सौंपेगी मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करूंगा और प्रदेश की भाजपा सरकार को उखाड़ फैंकने के लिए कृतसंकल्पित हूं।

सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में मप्र कांग्रेस के पदाधिकारीगण चंद्रप्रभाष शेखर, प्रकाश जैन, अशोक जैन, जे.पी. धनोपिया, गुरमीत सिंह मंगू, के.के. मिश्रा, संगीता शर्मा, स्वदेश शर्मा, अभा कांग्रेस के सदस्य हरपाल ठाकुर, पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल, सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब ठाकुर, जितेंद्र शोभाखेड़ी सहित बड़ी संख्या मंे कांग्रेसजन उपस्थित थे।  

लिखें और कमाएं

मध्यप्रदेश के पत्रकारों को खुला आमंत्रण । आपके बेबाक और निष्पक्ष समाचार जितने पढ़ें जाएंगे उतना ही आपको भुगतान किया जाएगा । 1,500 से 10,000 रुपए तक हर माह कमा सकते हैं । अगर आप इस आत्मनिर्भर योजना के साथ जुड़ना चाहते हैं तो संपर्क करें:

गौरव चतुर्वेदी

खबर नेशन

9009155999

Share:


Related Articles


Leave a Comment