खबरनेशन युवा टाउनहॉल कार्यक्रम के लिए भेजे जा रहे युवाओं को आमंत्रण युवा टाउनहॉल कार्यक्रम में 28 को युवा देंगे प्रदेश की समृद्धि के लिए सुझाव

 

                भोपाल। पूरे प्रदेश में 28 अक्टूबर को आयोजित किए जा रहे युवा टाउन हॉल कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इसे लेकर प्रदेश के युवाओं को आमंत्रण भेजे जा रहे हैंवहीं युवाओं को एकत्र कर प्रत्यक्ष चर्चा द्वारा भी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के युवा समृद्ध मध्यप्रदेश के लिए अपने सुझाव देंगे। 

                आमंत्रण के साथ होगा मुख्यमंत्रीप्रदेश अध्यक्षयुवा मोर्चा अध्यक्ष का पत्र युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री अभिलाष पांडे ने बताया कि 28अक्टूबर को युवा टाउनहॉल कार्यक्रम पूरे प्रदेश में एक साथ आयोजित किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम भोपाल में होगाजिसमें मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान शामिल होंगे। इसका सीधा प्रसारण प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में किया जाएगा। श्री पांडे ने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए प्रदेश के नव मतदाताओं को आमंत्रण पत्र भेजे जा रहे हैं। इस आमंत्रण में मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहानप्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह एवं युवा मोर्चा अध्यक्ष का पत्र भी है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन के लिए पूरे प्रदेश में विधानसभा प्रभारी बनाए गए हैं एवं हर आयोजन के लिए अतिथियों का चयन भी कर लिया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 10 लाख से अधिक युवाओं को शामिल किए जाने का लक्ष्य रखा गया है। श्री पांडे ने बताया कि पूरे प्रदेश में यह कार्यक्रम एक साथ सुबह 10.30 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नव मतदाताविभिन्न सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत युवा जैसे युवा अधिवक्तायुवा डॉक्टरयुवा इंजीनियरयुवा असंगठित कामगारयुवा किसानयुवा स्व सहायता समूह के सदस्यसांस्कृतिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े हुए युवाअनुसूचित जाति-जनजाति के युवा एवं सभी क्षेत्रों-सभी वर्गों के युवा उपस्थित रहेंगे।

Share:


Related Articles


Leave a Comment